Breaking News
recent

शराबी ने मचाया उत्पात, सडक़ पर काउंटर : केबिन-बाइक चालकों पर बरसाई लाठियां

देवगढ़. नगर में तीन बत्ती चौराहा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक बदमाश ने लाठियां मार मार कर एक केबिन व दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्पात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकाी के अनुसार भगवानलाल मेवाड़ा व बाबूलाल पानेरी के केबिन पर शराबी राकेश पुत्र भंवरलाल गुर्जर ने लाठी से कई वा किए। फिर केबिन से काउंटर ही बाहर निकाल दिया। काउंटर को सडक़ पर लाकर रख दिया। पास में खड़ी मोटरसाइकिलों पर अंधाधुंध लाठियां बरसाई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे पकडक़र थाने ले गए।

सहम गए वाहन चालक, भीड़ एकत्र
शराबी चलते वाहन चालकों पर लाठियां मारने लग गया, जिससे लोग सहम गए। इस दौरान आस पास के दुकानों पर बड़ी तादाद में एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर सडक़ से काउंटर को हटाया और शराबी को गिरफ्तार कर देवगढ़ थाने ले गए, जिसे बाद में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

करंट से विद्युत कर्मचारी झुलसा
देवगढ़. सुभाषनगर में विद्युत पोल पर रखरखाव का कार्य कर रहा विद्युतकर्मी करंट से झुलस गया। कुण्डेली निवासी महेन्द्र सिंह विद्युत पोल पर तार सही कर रहा था, तभी करंट के झटके से वह नीचे आ गिरया। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

नाथद्वारा प्रतिपक्ष नेता के विरुद्ध प्रकरण
राजसमंद. किराए दिए रीको एरिया इंडस्ट्रीज भूखंड पर लाखों की मशीनरी लगाने के बाद जातिगत गाली गलोच कर कब्जाने व मारपीट करने पर एससी एसटी मामले एवं जिला सेशन न्यायाधीश देवेंद्र जोशी ने प्रसंज्ञान लेेते हुए नगरपालिका नाथद्वारा प्रतिपक्ष नेता व युवक कांगे्रस नेता सहित पांच को तलब किया है। आरोप है कि प्रमोद गुर्जर का भूखंड किराए पर लेकर फैक्ट्री शुरू करने के लिए लाखों की मशीनें लगाई। फिर 2 जून 17 को मुहूर्त के दिन ही आरोपित ने गाली गलोच कर मारपीट की और उसे भगा दिया। इस पर न्यायालय ने प्रसंज्ञान लेकर आरोपितों को 9 अक्टूबर को तलब किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.