Breaking News
recent

महंगाई के विरोध में मिला-जुला बंद, लगाए सरकार विरोधी नारे

चूरू.

 

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बढ़ती महंगाई व भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के आह्वान पर बंद का मिला-जुला असर रहा।जिला मुख्यालय पर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा, स्टेशन रोड, मोचीवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक बंद रही दुकानें बाद में खुल गई। हालांकि बंद का आह्वान होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आवागमन कम होने से ग्राहकी कम रही। बंद के दौरान ऐहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुबह नौ बजे सफेद घंटाघर के पास एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश जताया। यहां से जुलूस के रूप में रवाना हुए कांग्रेसजन गढ़ स्थित स्वामी गोपाल दास चौक पहुंचे। यहां स्वामीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बाद में गढ़ से जुलूस के रूप में रवाना हुए। पीसीसी उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मंगलाराम गोदारा, पूर्व सांसद नरेंद्र बुडानिया, जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, कांग्रेस नेता हमीदा बेगम, रियाजत खान, रणजीत सातड़ा आदि ने बंद को सफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से कांग्रेस सत्ता में आएगी। रै

 

इधर भाकपा ने भारत बंद के समर्थन में कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने जन विरोधी नीतियों, पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई, रुपए में गिरावट आदि को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने पैट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लेने, राफेल डील की जांच, बैल-बछड़ों की बिक्री से रोक हटाने व किसानों का पूरा कर्जमाफ करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामकरण चौधरी, बेगराज मील, इंद्रचंद शर्मा, इस्लाम खां, हरचंद कड़वासरा, ओम जोईया व रिसाल सिहं आदि शामिल थे। बाद में कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

सुजानगढ़ बंद रहा
सुजानगढ़. कांग्रेस के आह्वान पर सुजानगढ़ बंद का व्यापक असर रहा। सुबह कांग्रेसजनों ने शहर के प्रमुख बाजारो सहित जेबी रोड़, अशोक सर्किल पर दुकानदारों से बंद में सहयोग करने की बात कही। दोपहर को घंटाघर के पास सभापति सिकंदरअली खिलजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सविता राठी, प्रधान गणेश ढाका, न आदि ने नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए पहुंचकर अशोक सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया।

 

नहीं खुली सब्जी मंडी
सरदारशहर. बंद के आह्वान असर सरदारशहर में भी रहा। सब्जी मंडी तक नहीं खुली। बंद के दौरान बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बन्द का विभिन्न व्यापारिक संगठनों का समर्थन रहा। ऑटो चालक यूनियन ने भी बंद कर समर्थन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताल मैदान से विधायक भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली। नायब तहसील को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया। ऑटो चालक यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने ***** जाम किया।


बंद का असर नहीं

बीदासर. भारत बंद का कस्बे में कोई खास असर नहीं दिखा। कस्बे में बंद बेअसर रहा। बाजार में बड़े थोक व्यापारियों की दुकानों को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाजार को बंद करवाने के लिए नजर नहीं आए। सुबह ८ बजे से ही रिमझिम बरसात को दौर चलने से व्यापारिक प्रतिष्ठान देर से खुले।

तारानगर. कांग्रेस एवं विपक्ष पार्टियों के आह्वान पर भारत बंद के तहत सोमवार सुबह कस्बे का मुख्य बाजार सुबह कुछ देर बंद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मार्च निकाला। इंटक ऑटो यूनियन के सत्येन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

 

किया प्रदर्शन
सादुलपुर. भारत बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। बाजार हमेशा की तरह खुले रहे। पैट्रोल पंपों पर पैट्रोल-डीजल लेने वाले दुपहिया वाहन चालकों ने सरकार की ओर से चार प्रतिशत वैट कम करने की घोषणा को मात्र राजनीतिक षड्यंत्र बताया। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मोहता ने बताया कि बाजार बंद का निर्णय जनहित या व्यापारियों के हित में ही कर सकते हैं। किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.