रतनगढ़. गत 19 अगस्त को फतेहपुर में कावडिय़ों पर हमले के विरोध में शनिवार को रतनगढ़ के बाजार बंद रहे।
बाजार बंद रहने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांवों से आए लोगों को बिना सामान लिए निराश लौटना पड़ा। इस दौरान मठाधीश शिवालय से जुलूस के रूप में रवाना हुए संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी व दुकानदार शांतिपूर्वक मुख्य बाजारों से होते हुए गढ़ परिसर ऑफिस पहुंचे। यहां एसडीएम नहीं मिलने पर तहसीलदार गोकुलदान चारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस में शामिल व्यापारियों ने घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए विरोध भी जताया। इससे पहले सभी संघों के व्यापारी मठाधीश शिवालय के पास एकत्रित हुए। व्यापारियों के जुलूस के समय नारायणदान के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस मौके पर खुदरा विक्रेता संघ, थोक व्यापार संघ, सब्जी विक्रेता, सब्जी थोक मंडी व्यापारी, फुटवियर संघ, रेडीमेड व्यापार संघ, कपड़ा व्यापार संघ, हार्डवेयर संघ आदि संगठनों से जुड़े रामावतार बूबना, लालचंद गुर्जरगौड़, चुन्नीलाल प्रजापत, गिरधारीलाल बाजोरिया, विष्णुदत्त चौधरी, आनंदीलाल चौधरी, दीपक भुखरेडिय़ा, सुरेश सिंधी, जयप्रकाश इंदौरिया, महावीर खेतान, घनश्याम मंगलहारा, राजेश सिंधी, रवि पुरोहित व जयप्रकाश धानुका आदि मौजूद थे।
चूरू. विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल फतेहपुर में कावडिय़ों पर हमले के विरोध में दो सितम्बर को चूरू में बाजार बंद रखेगा। यह निर्णय शुक्रवार को यहां दोनों संगठनों की चूरू प्रखंड की बैठक में किया गया। प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार के अनुसार फतेहपुर मढी के संत दिनेश गिरि के आह्वान पर यह निर्णय किया। बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया कि इस मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
राजलदेसर. व्यापार मंडल, बजरंग दल व कावड़ संघ की शनिवार को भोला बाबा बगीची में संयुक्त बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दलाल सैनी ने बताया कि फतेहपुर में गत दिनों कावडिय़ों के साथ की गई मारपीट की निंदा करते हुए रविवार को राजलदेसर कस्बे के बाजार बंद रखने व आक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय किया गया। बैठक में बजरंगदल के निरंजन सैनी, शीतलप्रकाश खडोलिया, व्यापार मंडल मंत्री खेमचन्द बरडिय़ा, रामावतार सहित व्यापारी व संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।





No comments:
Post a Comment