Breaking News
recent

दुर्घटना में महिला सहित दो युवक घायल

भगवतगढ़. जटवाड़ा कलां में मंगलवार को मोटर साइकिल की टक्कर से एक महिला घायल हो गई, जबकि मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक गिर कर घायल हो गए। जटवाड़ा कलां सरपंच बुगलचंद मीना ने बताया कि लोरवाड़ा निवासी दो युवक मोटर साइकिल से अजनोटी की ओर जा रहे थे।भीड़ के दौरान उन्होंने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला के पथरीली जमीन पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं दूसरी ओर युवकों का संतुलन बिगडऩे से वे भी मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गए। सूरवाल पुलिस ने तीनों घायलों को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में राजू पुत्र दिलीप शर्मा एवं पवन पुत्र कालू शर्मा निवासी लोरवाड़ा चचेरे भाई है। जबकि घायल महिला शांति पत्नी श्योजी मीना जटवाड़ा कलां निवासी है।


वैन पुलिया से गिरी, चालक को सुरक्षित निकाला
बामनवास. अमावरा गांव में बुधवार दोपहर एक वैन चालक का संतुलन बिगडऩे से वैन पुलिया से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित निकाल लिया।स्थानीय निवासी रामकेश पोसवाल ने बताया कि रानीला निवासी राजकुमार अपनी वैन से कुरकुरा सप्लाई का कार्य करता है। बुधवार को भी वह अमावरा में सप्लाई के बाद कुंड की तरफ जा रहा था। कुंड के रास्ते में पुलिया पर संतुलन बिगडऩे से वैन नीचे गिर गई। वैन सीधी की सीधी गिरने से चालक को भी चोटें नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से चालक तथा वैन को सुरक्षित निकाल लिया गया।


कुएं में गिरने से एक की मौत
नायपुर(खण्डार). खण्डार क्षेत्र के गांव गंडावर में एक जने की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसकी सूचना खण्डार थाना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। खण्डार सीएचसी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण केशव, बाबूलाल, पर्वत शंकर आदि ने बताया की रामकल्याण (52) पुत्र हरिनारायण मीणा खेत पर गया था। कुएं पर उसका पैर फिसल गया और कुएं में गिर गया।


दो बाइक भिड़ी
भाड़ौती. खिरनी जोलन्दा मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसमें दो जने गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस कर्मी इंतजार खान व इस्लामुद्दीन ने बताया कि नाइयों की ढाणी में दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें काली बाई (25) पत्नी रामभरोसी निवासी ओलवाड़ा, जगदीश (33) पुत्र नानक राम निवासी बड़ोदिया घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती करवाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.