Breaking News
recent

राजसमंद में एबीवीपी 'राज' बरकरार, बनाई हैट्रिक...

राजसमंद. सेठ रंगलाल राजकीय महाविद्यालय राजसमंद के छात्रसंघ चुनाव में इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राज बरकरार रहा। एबीवीपी के किशन गुर्जर ने प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के करणसिंह देवड़ा को 292 वोट से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान एबीवीपी के मुकाबले एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थन में गिने चुने समर्थक ही मौजूद रहे, जो भी खास चर्चा का विषय रहा। महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई। एबीवीपी व एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा गया, जहां कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर राजनगर थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह जैन, कांकरोली थाना प्रभारी गोविंदसिंह, केलवा थाना प्रभारी दीपक कुमार, कुंवारिया थाना प्रभारी योगेन्द्र व्यास व रेलमगरा थाना प्रभारी चांदमल सिंगारिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब ढाई बजे चुनाव प्रभारी निर्मला मीणा ने मतगणना के परिणाम घोषित करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद के विजेताओं के नाम घोषित किए। बाद में प्राचार्य डॉ. प्रमिला सारस्वत ने अध्यक्ष किशन गुर्जर सहित अन्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद जैसे ही विजेता किशन महाविद्यालय से बाहर आया, तो समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया और जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। फिर हाइवे से विजयी जुलूस शुरू हो गया, जो पूरे शहर में निकाला गया।


सिर्फ दो बार एनएसयूआई को मौका
राजसमंद कॉलेज के इतिहास में अब तक हुए छात्रसंघ चुनाव में सिर्फ दो बार एनएसयूआई की जीत रही। वर्ष 1996 में तरुण पालीवाल व 2003 में विकास धाभाई अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा वर्ष 1994 से अब तक 17 बार एबीवीपी की जीत होती रही।


यह रहा वोट का गणित
इनकी हुई जीत
पद एबीवीपी प्रत्याशी वोट- जीत अंतर
अध्यक्ष किशन गुर्जर 846 - 26 1
उपाध्यक्ष दिनेश कुमावत 894 - 370
महासचिव भरतसिंह राठौड़ 8 99 - 376
सहसचिव साक्षी श्रीमाली 8 99 - 36 8
ये है हारे हुए प्रत्याशी
अध्यक्ष करणसिंह देवड़ा (एनएसयूआई) 58 5
उपाध्यक्ष धर्मेश खटीक (एनएसयूआई) 524
महासचिव संजय पालीवाल (एनएसयूआई) 523
सहसचिव ऋषिका शर्मा (एनएसयूआई) 531

पिछली बार यह थी सीटों की स्थिति
एसआरके कॉलेज, राजसमंद : अध्यक्ष, महासचिव व उपाध्यक्ष एबीवीपी तथा संयुक्त सचिव एनएसयूआई का।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.