Breaking News
recent

पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर की निर्मम हत्या, पति फरार, घटना से क्षेत्र में फली सनसनी

सालासर। निकटवर्ती गांव डूंगरास में एक शराबी पति ने बुधवार दोपहर पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना अपराह्न तीन बजे की है।

पुलिस ने बताया कि सुनीता मेघवाल की शादी वर्ष 2000 में डूंगरास गांव के रिछपाल मेघवाल से हुई थी। उसका पति आदतन शराबी था। बुधवार को मौका पाकर रिछपाल ने खेत में बन झौंपड़े में अपनी पत्नी सुनीता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पड़ौसी प्रहलाद सिंह के घर गया और इसकी जानकारी दी। पड़ौसी ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद डीवाईएसपी नरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और चूरू से एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।

पत्नी से छेड़छाड़ करने पर रोका, तो पीट-पीट कर मार डाला

एफएसल टीम टीम के डॉ.चन्द्रशेखर के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी जिस पर मृतका के भाई प्रेम व चाचा ने मौके पर मृतका की शिनाख्त की।

पुलिस ने मृतका का शव सालासर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।

छात्रसंघ चुनाव परिणाम: नशे में धुत युवक ने दौड़ाई कार, घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी

बंधेज का कार्य करती थी सुनीता
सुनीता बंधेज का कार्य कर परिवार का लालन-पोषण करती थी। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़ी पुत्री कक्षा आठ में अध्ययन करती है।

 

आया था ख्वाजा गरीब नवाज के दर जियारत करने , नहीं पता था रास्ते में इतने भयंकर हादसे में हो जाएगी मौत



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.