जालोर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश जालोर राजेन्द्र प्रकाश सोनी ने शुक्रवार को हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रकरण के अनुसार पोनीदेवी पत्नी बंशीलाल घांची निवासी भंवरानी ने 25 जनवरी 2016 को पुलिस थाना नोसरा में रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसके व देवर हनुमान उर्फ हड़मानाराम पुत्र भीखाराम घांची, काकी देवर दलाराम पुत्र सवाजी घांची व कानाराम पुत्र सवाजी घांची निवासी भंवरानी के बीच में जमीन व बाड़ा का विवाद चल रहा है। जिसका बंशीलाल ने तथा प्रार्थिया ने विरोध किया तो आरोपितों ने धमकी दी। प्रार्थिया कीपुत्र वधू की डिलेवरी होने से वह व उसकी पुत्री रेशमा दोनों आठ दस दिन से घर पर ही सोते है, जबकि पति अकेला बाड़ा में सोता। 25 जनवरी 2016 की सुबह प्रार्थियां तथा उसकी पुत्री रेशमा दोनों बाड़ा में भैंस का दूध निकालने व बिलौना की बारी होने से बिलोना करने के लिए बाड़ा की तरफ गए तो चारपाई पर पति नहीं था और करीब दो सौ गज की दूरी पर मेरा पति बंशीलाल पेड़ से लटका मिला। तब प्रार्थियां ने तुरन्त मेरे भाई बस्तीराम व मेरे पुत्रों को फोन कर सूचना दी। पति के बिस्तर पर खून के धब्बे लगे हुए है तथा सिर में गंभीर चोट होने से खून निकल रहा है। रिपोर्ट में हड़मानाराम, दलाराम व कानाराम व दो तीन अन्य एवं जमीन खरीदने वाला जोगसिंह पर बंशीलाल की हत्या कर उसे पेड़ पर लटाकने का संदेह व्यक्त किया। जिस पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान के दौरान बंशीलाल की हत्या करने के आरोप में हनुमानाराम उर्फ हड़मानाराम, दलाराम व कानाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस बाद अनुसंधान आरोप सैंशन न्यायालय जालोर में पेश किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.पी सोनी ने दोनो पक्षों की बहस सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपी हड़मानाराम, दलाराम व कानाराम को जमीन विवाद को लेकर बंशीलाल की हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सरकार की ओर से पैरवी लोक अभियोजक अमिताभसिंह ने की।
पर्युषण में गए थे मंदिर, चोरों ने ३ मकानों में कर दिए हाथ साफ
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
आहोर. कस्बे में जैन समुदाय के चल पर्युषण पर्व के तहत गुरुवार शाम को श्रावक-श्राविकाएं पूजार्चना के लिए मंदिर में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने एक साथ विभिन्न मोहल्लों में तीन मकानों में हाथ साफ कर दिए। चोर मकानों में सेंधमारी कर लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुराकर ले गए। घर के लोग जब पूजार्चना करने के बाद पुन: घर लौटे तो मकानों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार कस्बे में कालूपुरा रोड पर लालचंद पुत्र धरमचंद जैन, सर्राफियोंं की सेरी में जयंतीलाल पोरवाल व मल्लिडयों की सेरी में चम्पालाल पोरवाल के परिवार के सदस्य शाम को करीब ४ से ८ के बीच पर्युषण पर्व के चलते पूजार्चना के लिए मंदिर में गए हुए थे। पीछे से चोरों ने उनके मकानों केे ताले तोड़कर सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकानों में से लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुराकर ले गए। सूचना मिलने पर रात्रि में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। कालूपुरा रोड निवासी लालचंद जैन ने शुक्रवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि चोर उसके मकान में से करीब ६७ हजार नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुराकर ले गए।
पर्स में मिली नकदी, वार्डपंच ने लौटाई
राउता (बागोड़ा). राउता गांव में शुक्रवार सुबह वार्डपंच ने सड़क पर मिला पर्स मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स में ५ हजार पांच सौ रुपए नकद व आधार कार्ड था। जिसके आधार पर वार्ड पंच गणपतसिंह राजपूत ने मालिक को पर्स लौटाया। वार्डपंच सिंह ने बताया कि शुक्रवार सवेरे वे बाइक पर खेत से गांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान अटल सेवा केंद्र के बाहर सड़क के बीचोबीच पर्स पड़ा मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड के अनुसार राउता निवासी गोदाराम सेन को बुलाकर मौजीज लोगों की उपस्थित में नकदी समेत पर्स लौटाया। सेन ने बताया कि बेरे से लौटते समय उसका पर्स खो गया था। पर्स मिलने उसने वार्डपंच का आभार जताया। इस मौके सुरेशकुमार, गंगासिंह, बगाराम, गोविंदसिंह व प्रकाशपुरी समेत कई मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment