Breaking News
recent

स्कूली खेलकूद की तैयारी करते छात्र के सीने में भाला लगने से मौत, गुरुजी रास्ते में छात्र के शव को छोड़ नदारद

बरूंदनी।

जिले के बरूंदनी कस्बे में संस्कृत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान बुधवार शाम भाला लगने से एक छात्र की मौत हो गई। भाला छात्र के सीने में घुस गया। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते मोर्चरी के बाहर हंगामा किया। घटना के बाद माहौल गरमा गया।


जानकारी के अनुसार बरूंदनी के मुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी चल रही थी। शाम को तैयारी के बाद छात्रों को शिक्षक दिवस के लिए खेल उपकरण को कमरे में रखने भेजा। भाला फेंक की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसके चलते छात्रों को भाला कमरे में रखने भेजा लेकिन छात्रों ने कुछ देर में भाला रख देने की बात कहीं। इस दौरान तैयारी के लिए फेंका भाला वहां अध्ययनरत छात्र आमली (हमीरगढ़) निवासी सचिन (१५) पुत्र गोपाल शर्मा के सीने में लग गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ हो गया।

 

अफरा-तफरी मच गई। संस्थान प्रबंधक तुरंत छात्र को सिंगोली अस्पताल ले गए। वहां से भीलवाड़ा रैफर किया। उसे भीलवाड़ा जिला अस्पताल एमजीएच लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के वहां पहुंचने से कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

 

टीम को कल होना था रवाना

7 सितम्बर को बांदरसिंदरी में अजमेर संभाग स्तरीय जूनियर क्रीड़ा प्रतियोगिता होनी है। इसकी विद्यालय में तैयारी चल रही थी। विद्यालय से टीम को गुरुवार को बांदरसिंदरी रवाना होना था। सचिन यजुर्वेद शाखा में तीसरे वर्ष में पढ़ता था।

 

मंगलवार को ही घर से हॉस्टल में गया

बालक मंगलवार को ही घर से हॉस्टल में गया था। मृतक के शव को ले गए भीलवाड़ा मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वेद संस्थान के शिक्षक बालक के शव को यहां चिकित्सालय में छोडकर भाग गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.