दौसा. अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा दौसा के तत्वावधान में बुधवार को गुर्जर समा्रट मिहिर भोज की जयंती जिलाध्यक्ष हरिओम हर्षाणा के नेतृत्व में मनाई गई। जिला चिकित्सालय में फल वितरण के बाद छात्रावास में पौधारोपण किया गया। महेन्द्र लावड़ा, कृष्णसिंह, सुरेन्द्र बड़ोली, नीरू रलावता, भवानी जोपाड़ा, टीकम रलावता, लेखराज डोई, हुकम लांगड़ी, रामकेश , कमलेश आदि मौजूद थे।
सिकंदरा. कस्बे में वीर गुर्जर सम्राट मिहिरभोज की जयंती पर बापूराम बाबा के मंदिर से शोभायात्रा निकाली। युवा गुर्जर महासभा के जिला सचिव सुमेर बुर्जा, कांग्रेस के सह प्रवक्ता चंचल कसाना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नीरू रलावता, सुरेन्द्र गुर्जर, बिजेन्द्रसिंह आदि मौजूद थे।
बांदीकुई . सम्राट मिहिर भोज पर जयंती अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के तत्वावधान में स्वास्थ्य सेवक संस्था की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा जांच परामर्श शिविर लगा। इसमें डॉ.दीपक अग्रवाल, डॉ.महेन्द्र गुर्जर, जीतू अवाना की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिवचरण सोडाला ने बताया कि उद्घाटन सेवानिवृत्त पुलिस आयुक्त भैंरूसिंह गुर्जर व सरपंच विमला देवी गुर्जर ने किया। प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र कसाना ने मिहिर भोज के इतिहास के बारे में जानकारी दी। सीताराम दायमा, रिामेश्वर टोरड़ा, अमरसिंह म्हाणा, धारासिंह विजयपुरा, विजय खटाना, राजू चेची, मुकेश माल, बाबू सातड़ला, सज्जनसिंह एवं रामोतार ने भी विचार व्यक्त किए।
पदयात्रा रवाना
गीजगढ़. बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में बांकली धाम से भृर्तहरी महाराज की सप्तम पदयात्रा को विश्राम सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर ध्वज पूजन के साथ रवाना किया। यात्रा में पदयात्री बैण्ड-बाजों के आगे नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। यात्रियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान जगराम सैनी, हजारी, नेतराम, पिन्टू, गल्लूराम आदि मौजूद थे।
महुवा. रसीदपुर गांव स्थित गोविंददेवजी मंदिर से भृर्तहरि धाम की सातवीं पदयात्रा को सरपंच कालूराम योगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भजनों की धुन पर लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस मौके पर राहुल प्रकाश हुडला, श्रवण जैमन, ध्वज सेवक घनश्याम योगी, खिल्ली राम मीणा, राजेश योगी, अकबर खान आदि मौजूद थे।
सैंथल . राजपुरा गांव से बुधवार को पपलाज माता की पदयात्रा को कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीणा ने रवाना किया। इस अवसर पर कैलाश भांकरी, उमाशंकर मीणा, कुलदीप, नाथूलाल, रंगलाल मीणा आदि थे।





No comments:
Post a Comment