Breaking News
recent

आस्ट्रेलिया से खेलना चाहते हैं पाकिस्तानी दिग्गज अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिन अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर आस्ट्रेलिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उस्मान ने बुधवार को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के साथ पदार्पण किया और जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में विक्टोरिया के खिलाफ 50 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उस्मान से पहले 2013 में फवाद अहमद ने भी आस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल करते हुए यहां क्रिकेट खेलनी शुरू कर दी थी।

2020 टी-20 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम से खेलना है लक्ष्य-
उस्मान ने बताया कि जब मैंने देखा कि फवाद के लिए सरकार ने नियम बदले तब मैंने वीजा के लिए अप्लाई करने का फैसला किया और इससे पहले मुझे यहां स्थायी रूप से रहने की मजूंरी मिल गई थी। उम्मीद है कि आने वाले दो वर्षो में मुझे यहां की नागरिकता भी मिल जाएगी। उस्मान ने कहा कि उनका लक्ष्य आस्ट्रेलिया के लिए 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना है। उस्मान ने आगे बताया कि मेरा लक्ष्य आस्ट्रेलिया के लिए टी-20 विश्व कप-2020 में खेलना है। उम्मीद है कि तब तक मैं इसके योग्य हो जाऊंगा। उस्मान ने इसका श्रेय साउथ आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डैरेन बेरी को दिया। बेरी ही वो शख्स थे जिन्होंने उस्मान को प्रोत्साहन दिया।

पाकिस्तान की U-19 टीम में खेल चुके हैं उस्मान-
उस्मान ने पाकिस्तानी टीम से 2012 अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लिया था। उस्मान लंबे समय से आस्ट्रेलिया में क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे थे। लेकिन अंडर 19 विश्व कप के समय पिता अब्दूल कादिर के कहने पर उन्होंने पाकिस्तान का रूख किया था। पाकिस्तान अंडर 19 टीम से खेलने के बारे में बात करते हुए उस्मान ने कहा, तब मैं काफी छोटा था। मेरे पिता ने कहा कि तुम्हें वापस आना चाहिए और पाकिस्तान के लिए खेलना चाहिए इसलिए मैं पाकिस्तान लौट गया।

डैरेन बेरी की बड़ी भूमिका-
उस्मान अपने क्रिकेट करियर में आस्ट्रेलिई कोच डैरेन बेरी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं करते। उस्मान ने बेरी के बताया कि मेरी प्रतिभा को निखारने का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। वो शानदार इंसान हैं। उन्होंने मेरा समर्थन किया। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अगले साल तक नागरिकता मिल जाएगी और करार भी। अब देखना है कि आने वाले सालों में उस्मान अपने पिता की तरह बड़ा नाम कमा पाते है या नहीं।

अब्दुल कादिर का करियर ग्राफ-

बता दें कि अब्दुल कादिर पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक माने जाते हैं। कादिर ने पाकिस्तान की ओर से 67 टेस्ट मैच से 236 विकेट जबकि 104 वनडे मैचों में 132 विकेट हासिल किए। टेस्ट की एक पारी में वो विपक्षी टीम के 9 बल्लेबाजों को अकेले ही आउट कर चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.