Breaking News
recent

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू फिर से आ

डीजे की धुन पर नाचते गाते गणपित को दी विदाई

शहर में होली का उत्साह नजर आया, देर शाम तक चला विदाई कार्यक्रम
बाड़मेर. गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू फिर से आ, गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूरती मोरिया, अगले बरस तूझे आना ही होगा। सुबह से देर शाम तक शहर की गलियों में डीजे की धुन पर नाचते गाते युवक युवतियां व बच्चे गणपति के जयकारे लगा रहे थे। अवसर था गणपति विसर्जन का ।

रविवार को गणपति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के जसदेर धाम पर भगवान गणपति की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर विधि विधान से विदाई दी गई।
रंगाो से नहाई थार नगरी

गणपति विसर्जन के दौरान विभिन्न मोहल्लो, कॉलोनियों व घरों में विराजित किए गए गणपति का विसर्जन करने के दौरान बच्चे, महिलाएं, युवक युवतिया गुलाल उड़ाते हुए जसदेर धाम पहुंचे। गणपति विसर्जन में भी होली का उत्साह नजर आया। देर शाम तक शहर की सड़के रंगो से सरोबार नजर आई।

विसर्जन पर हुई निराशा
हंसी खुशी के साथ नाचते गाते युवाओं की टोलिया जब जसदेर धाम पहुंची तो यहां पर छोटे गढड़े में मूर्ति विजर्सन करने की बजाय पानी में डूबाकर तुरंत बाहर निकाला जा रहा था। पानी कम होने के कारण टैंकर मंगवाएं जा रहे थे। ऐसे में विसर्जन को आए लोगों को मायूसी छा गई। वहीं टोली के साथ आए युवाओं को बेरीकेट के पास रोका जा रहा था। महज 4 -5 लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। ऐसे में विजर्सन के दौरान लोग निराश नजर आए।

वहीं टोली के साथ आए युवाओं को बेरीकेट के पास रोका जा रहा था। महज 4 -5 लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। ऐसे में विजर्सन के दौरान लोग निराश नजर आए।

सेल्फी का रहा के्रज

डीजे पर फिल्मी गीतों पर नाते गाते गणपति के साथ सेल्फी लेते नजर आए। जसदेर पर खाने पीने के साथ आईस्क्रीम व खिलौने की स्टाले लगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.