दौसा. भाद्रपद माह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत जैन त्रिशला महिला मंडल दौसा द्वारा स्थानीय आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में भजनों की अनूठी अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। शुरुआत आशिका जैन ने मंगलाचरण के साथ की। मंडल की सांस्कृतिक प्रभारी विधि सेठी जैन ने अलग-अलग भजनों पर बांसुरी वादन किया तथा टीमों ने भजनों को पहचान कर गाया।
कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले का निर्णय अंतिम राउंड में हुआ। इसमें प्रथम स्थान रेखा, पूजा, अर्चना, मनीषा व सिया जैन की टीम ने, द्वितीय स्थान शांति, रुचि, आरोही, ज्ञानचंद व निश्चल जैन के टीम ने तथा तृतीय स्थान अन्तिमा, अविचल, आशा, अनन्या व नेहल जैन की टीम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम की संयोजिका सपना जैन थी व संचालन मीनाक्षी व विधि जैन ने किया। निर्णायक संजय जैन व प्रमोद जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष कैलाश जैन व विश्ष्टि अतिथि एडवोकेट सुधीर जैन रहे। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
पदयात्रा पहुंची
दौसा. मानोता के देवनारायण व भैरुजी मंदिर से रविवार को भगवान देवनारायण की 14वीं ध्वज पदयात्रा रवाना होकर बास गुढ़लिया के मध्य होती हुई गांव मानोता मितरवाड़ी से कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर पहुंची। जहां से इसे देवधाम जोधपुरिया को रवाना किया गया।
देवनारायण की सजीव झांकी सजाई गई। इस मौके पर दिल्ली पुलिस ेके पूर्व भैंरोंसिंह, जयपुर जनकल्याण संस्थान के सदस्य गोविंदनारायण हांकला, फूलचंद बंैसला, हर्षवर्धन, रामचंद्र कसाना, राजकुमार कसाना, सीताराम कसाना व जयपुर ध्वज पदयात्रा के ध्वज प्रहरी ओम प्रकाश जांगल, गारदरवाड़ा गुजरान के सरपंच जगदीश दायमा मौजूद रहे। सिर पर मंगल कलश लिए महिलाओं ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन जयसिंह मानोता ने किया। ध्वज प्रहरी केदारप्रसाद दायमा व यात्रा संयोजक शंकरलाल गुर्जर का सम्मान भी किया गया।
सिकंदरा. बासड़ा गांव स्थित ठाकुरजी मंदिर से खेड़ापति भोमियाजी की पदयात्रा को सरपंच अमरसिंह कसाना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस मौके पर सरपंच रामेश्वर गुर्जर, मलखानसिंह, रामकिशोर फोजी, सुमेरसिंह, उमराव सिंह, महावीर फोजी, राकेश कुमार, मुकेश बासड़ा, विश्वम्भर बासड़ा, सीताराम बासड़ा आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment