Breaking News
recent

उधारी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

हिण्डौनसिटी. बनकी गांव में उधारी के रुपए मांगने को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियारों से हमले के साथ हुई फायरिंग में दस जने घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से गोली लगने से घायल युवक सहित पांच जनों को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान दर्ज कर लिया। तनाव की स्थित के चलते बनकी गांव व चिकित्सालय परिसर में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।


सदर थाना पुलिस के अनुसार बनकी निवासी राजवीर जाट दूसरे पक्ष के रामफल जाटव के परिवार पर उधार दिए रुपयों का तकादा करने गया था। जहां दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। राजवीर जब घर पहुंचा तो पीछे से दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग पहुंच गए। तथा उस पार धारिया, फरसा आदि से हमला कर दिया। इस पर राजवीर के परिवार के लोगों ने भी देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इससे रविन्द्र जाटव के पेट में बाई तरफ पसलियों के नीचे गोली जा लगी। झगड़े में एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के चार जने घायल हुए हैं।

चिकित्सालय में भर्ती निवासी राजवीर सिंह जाट ने बताया कि उसने रामफल के परिवार पर उधारी के नौ हजार रुपए का तकादा करने गया था। इससे गुस्साए रामफल, जीतेंद्र, रविन्द्र, सियाराम, बहादुर, धीरज सहित १०-१५ जने हाथों में धारदार हथियार व लाठियां लेकर उसके घर पर आग गए। और हमला बोल दिया। धारदार हथियारों के बार से उस सहित पिता सुमेरसिंह, भाई नाहरसिंह, दीपक, अर्जुन व मां मीना देवी घायल हो गई। लहूलुहाल अवस्था में परिजन घायलों को लेकर राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमेर सिंह, राजवीर,नाहर सिंह व मीना देवी को जयपुर रैफर कर दिया।

इधर दूसरे पक्ष के रामफल जाटव ने बताया कि सुबह राजवीर के परिवार के लोग हथियारों से लैस हो घर पर आगए और हमला कर कर दिया। इसमे रामफल, पुत्रवधू लीलादेवी व गोपाल घायल हो गए। इस दौरान हमलावरों के फायरिंग करने से रविन्द्र के पेट में गोली लग गई। चिकित्सालय लाने पर उसके जयपुर रैफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।


तनाव की आशंका में जाप्ता तैनात
बनकी गांव में दो जातियों के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। घालयों के आने पर सदरथाना व नई मंडी थाना की पुलिस राजकीय चिकित्सालय पहुंच गई। साथ ही नादौती थाने के एएसआई जगदीशसिंह जादौन के जाप्ता तैनात रहा। इधर घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्रसिंह हिण्डौन आ गए और मामले की जानकारी ली। वहीं कोतवाली थाने में बैठ कर देर शाम तक मामले में पल-पल की जानकारी लेते रहे।


अस्पताल में लगी भीड़-
घायलों के प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सालय में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे चिकित्सालय ्रप्रशासन दोनों पक्षों में अस्पताल में फिर से टकराव सेे आशंकित हो गया। ऐसे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमोनारायण मीणा खुद मिनी ऑपरेशन थियेटर मे पहुंच गए और डॉ. जेपी मीणा व नर्सिंगकर्मियों से घायलों को त्वरितता से प्राथमिक उपचार कराया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.