Breaking News
recent

चांदरा माता मंदिर के प्रवेश द्वार का महंत ने किया लोकार्पण


नारणावास. नया नारणावास में बुधवार को चांद्रा माता मंदिर के नव निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण जागनाथ महादेव मठ के महंत महेंद्र भारती एवं रूपसिंह राठौड़ के सान्निध्य में किया गया। प्रवेश द्वार का निर्माण परमार राजपूत समाज की ओर से किया गया है।
कार्यक्रम में महंत महेंद्र भारती ने कहा कि दानदाताओं की कमी नहीं है बस उन्हें प्रेरित करने की जरूरत है। हमेशा अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी।नारणावास के रूपसिंह राठौड़ ने चांद्रा माता को सच्चे मन से याद करने एवं आस्था रखने पर जोर दिया।कहा कि माता अपने भक्तों के दुख हर लेती है।पुय प्राप्ति के लिए भलाई के कार्य करने चाहिए। विष्णु भारती ने नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आग्रह किया।फूलसिंह धवला ने एकजुट रहते हुए गांव के हित में कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर पुजारी सवाईसिंह परमार, देवीलाल दीगांव, शैतान सिंह, जबरसिंह राजपुरोहित, मानसिंह परमार, चंदनसिंह धवला, पदमपुरी, करणपुरी, रूप सिंह परमार, हीरसिंह परमार, लालसिंह, सोहनसिंह, उकसिंह, सुरेशपुरी, भीखसिंह धवला, जोरसिंह परमार, प्रहलाद बागरा आदि मौजूद थे। इस दौरान मंदिर परिसर में मंगलवार को भजन-जागरण किया गया। कलाकार महेंद्र सिंह देवड़ा ने चांद्रा माता मंदिर के प्रांगण में एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु झूम उठे।
गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू
सायला. कस्बे के रिद्धि-सिद्धि गणपति मंदिर में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को गणेश मित्र मंडल, गोविंदा ग्रुप, व्यापारियों व ग्रामीणों की बैठक सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 13 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाने पर चर्चा की गई। पर्व के तहत गणेश चतुर्थी पर सवेरे शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दोपहर में वरघोड़ा भी निकलेगा। वहीं शाम को 108 दीपों से महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अनन्त चतुर्दशी को धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में उपसरपंच विक्रमसिंह दहिया, भाजयुमो मण्डल महामंत्री मांगीलाल राजपुरोहित, रूपकिशोर अग्रवाल, नैनमल लखारा, राजेंद्र माहेश्वरी, राहुल भंडारी, रमेश आचार्य, मुल्तानमल आचार्य, प्रशांत रावल, गणपत भारती, दुर्गेश घांची, दौलत आचार्य, गिरीश अग्रवाल व मुकेश दर्जी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.