Breaking News
recent

सडक़ पर गिरा विद्युत तार, प्रवाहित होता रहा करंट, पास से गुजरते रहे वाहन...गनीमत रही कि नहीं हुआ हादसा

उदयपुर/कानोड . कस्बे के व्यस्ततम इलाके बस स्टैंड चौराहे पर बुधवार को विद्युत पोल टूटने के बाद तार सडक़ पर आ गिरा। काफी देर तक उसमें करंट प्रवाहित होता रहा। आसपास से लोग भी गुजरते रहे। गनीमत रही कि जब तार गिरा, नीचे कोई नहीं था। घटना को लेकर लोगों ने विद्युत निगम के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन भी किया।घटना सुबह करीब 10 बजे की है। हालांकि उस समय ज्यादा भीड़ नहीं थी। यहां एक ट्रक ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी थी। जिससे तार जमीन पर आ गिरा। तार गिरते ही लोगों में अफरा तफरी फैल गई। घटना के तुरंत बाद लोगों ने विद्युत निगम को सूचना दी। कुछ देर बाद निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लाइन जल्द ही सुधारने की बात कही, लेकिन अभी तक की निगम की लापरवाही से उकताए लोगों ने बस स्टैण्ड चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम इंजीनियरों पर नगर में विद्युत व्यवस्थाओं में अनदेखी का आरोप लगाया।

इस लिए फूटा आक्रोश
क्षेत्रवासी उदयलाल भोई, ऋषभ जैन, गजेंद्र वैष्णव, रतन लाल, अर्जुन राजपुरोहित ने बताया कि देर रात से विद्युत लाइन लटक रही थी। इसकी सूचना सुबह 7.30 बजे लाईनमैन और इंजीनियरों को दी। इसके बावजूद सुध नहीं ली। आखिर 10 बजे लाइन गिर गई। तीन घंटे तक निगम की अनदेखी के कारण लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

 

 

READ MORE : पंचायतीराज शिक्षक संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव


टला बड़ा हादसा

सुबह का समय होने से क्षेत्र में ज्यादा चहल पहल नहीं थी। वरना चालू लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं पहुंचा। सुबह स्कूली वाहन अनभिज्ञता के चलते बच्चों की जान जोखिम में डालकर पास से गुजरते रहे। करीब आधे घंटे बाद जेईएन अमित खण्डेलवाल व लाइनमैन कमलेश मीणा टीम के साथ पहुंचे और लाइन को सुधारने का प्रयास शुरू किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.