Breaking News
recent

कॉलेजों में बन गई छात्रों की सरकार

दौसा. जिलेभर की सभी सरकारी कॉलेजों में मंगलवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिले के सबसे बड़े राजकीय कला महाविद्यालय दौसा एवं राजेश पायलट महाविद्यालय बांदीकुई में छात्रों ने एबीवीपी एवं एनएसयूआई दोनों ही दलों को नकार कर निर्दलियों के सिर सेहरा बंधाया है।


जबकि जिला मुख्यालय के ही संत सुन्दरदास महिला कॉलेज दौसा, कन्या महाविद्यालय लालसोट एवं महुवा में एनएसयूआई के अध्यक्ष चुने गए हैं। इधर पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज दौसा, राजेश पायलट महाविद्यालय लालसोट, संस्कृत महाविद्यालय लालसोट एवं राजकीय महाविद्यालय सिकराय में एबीवीपी काबिज रही है। छात्रसंघ चुनाव परिणामों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कॉलेजों के बाहर पुलिस का भारी तादात में जाप्ता तैनात रहा।


दौसा में हितेश्वर, टीना, आदित्य एवं कानाराम बने अध्यक्ष
राजकीय कला महाविद्यालय: जिला मुख्यालय स्थित राजकीय कला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर हितेश्वर बैरवा 181 मतों से जीते। उनको 610 मत मिले। दूसरे नम्बर पर रहने वाले संदीप अंदाना को 429, अजयकुमार मीना को 229, दिलीप कुमार मीना को 201, मोतीलाल मीना को 196, विकास कुमार मीना को 153, अमित कुमार गुर्जर को 136, प्रियंका गुर्जर 84, किरण बैरवा 9 व मनीष गुर्जर को 3 मत मिले।


इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र कुमार मीना 169 मतों से जीते। उनको 785 मत मिले। इस पद पर दूसरे नम्बर रहने वाले दिलीप कुमार को 616, हनुमानसिंह गुर्जर को 333 व अजीत सिंह बांसरोटा को 233 वोट मिले।

महासचिव पद पर रमेश बैरवा 27 वोटों से विजेता रहे। उनको 505 मत मिले। जबकि हेमंत मीना को 478, विष्णु सैनी को 469, उम्मेद कुमार मीना को 311 व राजाराम मीना को 213 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर विजेता कमलेश मीना 186 मतों से जीते। उनको 738 वोट मिले। प्रतिद्वंदी करण कुमार शर्मा को 552, नन्दलाल मीना को 459 व हरिनारायण मीना को 218 मत मिले।


पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज
पण्डित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आदित्य शर्मा 14 मतों से जीते। उनको 199 मत मिले। इस पद पर आशीष गुप्ता को 185, उषा मीना 166, दिनेश कुमार बैरवा को 80, रोहित बैरवा को 45 व पिंटू बैरवा 44 मत मिले।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर विष्णु शर्मा 36 वोटों से जीते। उनको 306 मत मिले। जबकि हेमराज गुर्जर 270 व सचिन पंजाबी को 147 ही वोट मिले।

महासचिव पद पर महेश कुमार शर्मा 18 मतों से जीते। उनको 270 मत मिले। जबकि अंशुल बड़सरा को 252 व रविकुमार बैरवा को 194 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद पर रिंकू प्रजापत 42 वोटों से जीते। उनको 295 वोट मिले। इस पद पर दीपक मानुताल को 253 व पिंकी कुमारी महावर को 162 वोट मिले।


संत सुन्दरदास महिला कॉलेज दौसा
महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित टीना कुमारी मीना 22 वोटों से विजेता रही। उनको 232 मत मिले। अध्यक्ष पद पर ही कमलेश बैरवा को 210 व दीपिका गौत्तम को 56 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मनीषा मीना 77 वोटों से चुनाव जीती। उनको 236 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर ही विधिशा गुप्ता को 159 व विमलेश मीना को 100 वोट मिले। महासचिव पद पर आचु सैन 66 मतों से जीती। उनको 280 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा मीना को 214 वोट मिले। यहां संयुक्त सचिव पद पर साजिया बानो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी।

राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय दौसा
इस कॉलेज में अध्यक्ष पद पर कानाराम प्रजापत 24 मतों से विजेता रहे। उपाध्यक्ष पद पर अमरपाल 27, संयुक्त सचिव पद पर उम्मेद मीना 56 मतों से विजेता रहे। महासचिव पद पर नरेन्द्र कुमार शर्मा निर्विरोध विजेता चुने गए।

कॉलेजों में बन गई छात्रों की सरकार

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.