Breaking News
recent

साइना नेहवाल ने चुना अपना जीवन साथी, बैडमिंटन के इस दिग्गज से करने जा रहीं हैं विवाह

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। 28 साल की साइना नेहवाल इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बांधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो साइना लम्बे समय से दिग्गज पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप को डेट कर रहीं थी। अब दोनों इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कि शादी 16 दिसंबर होगी।

साइना नेहवाल करेंगी कश्यप से शादी -
जी हां! भारतीय बैडमिंटन के दो दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी.कश्यप इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। पी. कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। दोनों के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार यह बातें उठीं कि साइना कश्यप को को डेट कर रही हैं। लेकिन अपने रिश्ते के प्रति सजगता के कारण आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा। दोनों कि मुलाकात पी.गोपीचंद के ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। बैडमिंटन के कोट से शादी के बंधन में बंधने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी। नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद शादी के बंधन में बंधने वाली भारतीय बैडमिंटन जोड़ी रही। हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई और शादी के 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

दिसंबर में होगी शादी -
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिर्फ खास लोगों को बुलाया जाएगा लेकिन शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाएगा। बता दें वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 10वें नंबर पर हैं। वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.