Breaking News
recent

‘साहित्य संगम के बिना सभ्य समाज की कल्पना अधूरी’

खमनोर. साहित्य कला और संस्कृति संस्थान हल्दीघाटी के सानिध्य में रविवार को हल्दीघाटी स्थित महाराणा प्रताप संग्रहालय परिसर में पंचम राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ।
समारोह सुबह 10 बजे वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एमडी कनेरिया ने संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में किए गए कार्यो का प्रतिवेदन पेश करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान सचिव प्रमोद सनाढ्य ने संचालन करते हुए कृष्ण काव्य परम्परा स्वरूप पर प्रकाश डाला। संस्थान अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल श्रीमाली ने संस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए साहित्य के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए साहित्य से जुड़ी प्रतिभाओं को लेकर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य ने सदैव समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान की है। साहित्यकारों ने साहित्य के क्षेत्र में पूर्ण भाव से कार्य करते हुए अच्छे एवं सकारात्मक साहित्य के माध्यम से समाज को सदैव एक नई दिशा देने का कार्य किया है। अपनी कलम के माध्यम से साहित्यकारों ने साहित्य सृजन कर राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। साहित्य संगम के बिना सभ्य समाज की कल्पना अधूरी सी है। समारोह में संस्थान महासचिव डॉ. कनेरिया द्वारा लिखित कृति बिखरे मोती का भी विमोचन किया गया। इस दौरान डॉ. माधव नागद, डॉ. राकेश तैलंग, डॉ. नवीन नंदवाना, भगवान लाल बंशीवाल, अब्दुल जफ्फार, नीना शर्मा के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के साहित्यकार मौजूद थे।
यह सम्मान किए प्रदान
तीन सत्रों में चले समारोह के तहत साहित्य सहित विभिन्न अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकारों का दुष्यंत कुमार सम्मान, जनार्दन राय नागर सम्मान, कवि घनश्याम सम्मान, संस्कृति संरक्षण सम्मान, साहित्य शिरोमणी, इतिहास गौरव, समाजसेवा रत्न, शिक्षा एवं संस्कृति सम्मान आदि से सम्मानित किया गया।

बड़ा भाणुजा में प्रताप प्रतिमा सहित दो करोड़ की लागत से बने स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण
ख्रमनोर. पंचायत समिति की बड़ा भाणुजा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित प्रताप चौराहा पर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा सहित दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण समारोह के साथ हुआ।
कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड पर नवनिर्मित प्रताप चौराहा एवं प्रताप प्रतिमा का उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद हरिओम सिंह राठौड़, हल्दीघाटी संग्रहालय संस्थापक डॉ. मोहनलाल श्रीमाली, भाजपा नेता भीमसिंह चौहान, प्रधान शोभा पुरोहित, समाजसेवी जमनालाल पालीवाल, बड़ा भाणुजा सरपंच चेतना दवे, रमेश दवे की उपस्थिति में लोकार्पण हुआ। समारोह में मंत्री माहेश्वरी ने वीर प्रताप के गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रताप ने अपने समूचे जीवन को मातृभूमि की रक्षार्थ समर्पित किया। हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढऩा है। प्रताप प्रतिमा के लोकार्पण के बाद बड़ा भाणुजा में दो करोड़ की लागत से निर्मित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा पाइप लाइन सहित विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

The imagination of the civil society without the Sangat of literature

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.