Breaking News
recent

बोर्ड परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू

सवाईमाधोपुर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रांवल में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार से नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का उद््घाटन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामङ्क्षसह मीना ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू हो गई है। इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ््य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि 'सोच बदलो-गांव बदलो मिशन के माध्यम से गांव के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। गत दिनों स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के सहयोग से परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 'सोच बदलो-गांव बदलोÓ मिशन के तहत शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल शुरू करने का निर्णय किया गया था।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेश मीना, बलभद्र शर्मा, सीताराम शर्मा, कैलाश, हरीश, धनराज, टीकाराम आदि मौजूद थे।


नाथ समाज की बैठक आज
सवाईमाधोपुर. गोरख सेना के तत्वावधान में रविवार सुबह साढ़े दस बजे महावीर पार्क में नाथ समाज की बैठक होगी। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश योगी ने दी।


कृषि अर्थव्यवस्था का आधार
सवाईमाधोपुर. शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय की ओर से शनिवार को संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. हरलाल मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश की अर्थवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। उन्होंने कृषि संकाय में रोजगार की संभावनाओं के बारे भी जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान सुनिता चौधरी, रामेश्वर गुर्जर, शनि कुमार आदि मौजूद थे।


कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
सवाईमाधोपुर. कुस्तला में एक निजी महाविद्यालय में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। महाविद्यालय निदेशक रविन्द्र कुमार जैन व प्राचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर श्रीकृष्ण और सुदामा का मनोरम प्रसंग एवं श्रीकृष्ण की बाल लीला से सम्बन्धित मीराबाई के पद सुनाए गए।


टीकाकरण की सलाह
सवाईमाधोपुर. बौंली के शिशोलाव, मीणा ढाणी नई कोठी, जयलालपुरा, बपूई, लाखनपुर ढाणी, रतनपुरा में शनिवार को पशुपालन विभाग के तत्वावधान में टीमें गठित कर पशुपालकों को पशुओं में हो रहे रोगों से बचाव संबंधित जानकारी दी। शिशोलाव के टीकाराम मीणा ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की सलाह दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.