Breaking News
recent

वाहन रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

बूंदी. रामगंजबालाजी. सरकार द्वारा लिखित समझौता होने के बावजूद भी मांगें नहीं मानने के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी ९ बार लिखित समझौता होने के बाद भी कोई क्रियान्विति नहीं होने से पन्द्रह दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को जिले के चारों ब्लॉक बूंदी, हिण्डोली, नैनवां, केशवरायपाटन के कर्मचारी बूंदी मंशापूर्ण गणेशजी से वाहन रैली के रूप में रवाना हुए और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलक्टे्रट पहुंचे जहां जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विकास अधिकारी तालेड़ा हरिशचंद मीणा, हिण्डोली विकास अधिकारी सविता राठौड़, वाहन रैली संयोजक त्रिलोकचंद वर्मा, जिला संयोजक राजेश गौतम, जिला मंत्री रविन्द्र सोनी, पंचायत प्रसार अधिकारी महामंत्री राजपाल सिंह, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष शिवलहरी शर्मा, हिण्डोली के रामप्रसाद गोचर, नैनवां के दीनदयाल शर्मा, केशवरायपाटन के सीताराम खारवाल आदि मौजूद थे।


नियुक्ति देने की मांग
बूंदी. अखिल राजस्थान चयनित शिक्षक संघ ९८ से जुड़े पदाधिकरियों ने बुधवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर चयनित शिक्षक १९९८ को आचार संहिता से पूर्व नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि सभी विभागीय औपचारिकताओं के बाद भी नियुक्ति आदेश नहीं हो पा रहे है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कृपाकृष्ण शर्मा, राजेश कुमार सालूजा, दीनदयाल वर्मा, राजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार शर्मा, पुष्पा शर्मा, राधा रानी शर्मा, घनश्याम पांचाल आदि शामिल थे।


गोवंश के लिए प्रशासन गंभीरता बरतें
बूंदी. बूंदी में सरकारी गोशाला के लिए ६३ बीघा जमीन आवंटित करने की मांग को लेकर धरना बुधवार को १३वें दिन भी जारी रहा। धरने में सुमेरगंजमंडी से आए रामदास त्यागी ने कहा कि गोवंश के लिए प्रशासन गंभीरता बरतें। केशवरायपाटन से आए अमीर मोहम्मद, जगदीश धाभाई ने कहा कि प्रशासन अब जमीन आवंटन में विलंब नहीं करें। इस दौरान पार्षद मुकेश माधवानी, रुकसाना परवीन, निर्मल मालव, संदीप पुरोहित, चंद्रशेखर शर्मा, ज्ञानचंद जैन, लक्ष्मणदास महाराज, कालूलाल बागोरिया, प्रहलाद मीणा, रामबाबू शृंगी, महेश मेहता, गोपाल माहेश्वरी आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.