Breaking News
recent

डाकिया ही नहीं अब बैंक भी जाएगी घर-घर

चूरू. यह बात सुनने में भले ही असहज लगे कि बैंक अब घर-घर जाएगी। लेकिन यह हकीकत है डाक विभाग की ओर से शुरू की गई इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अब डाकिया के साथ गांव-गांव व घर-जाएगी। \ दिल्ली के ताल कटोरा मैदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में एक साथ ६५० ब्रांच, ३२५० एक्सेस पोइंटों का उद्घाटन किया। इसे दूरदर्शन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। वहीं चूरू सिटी पोस्ट ऑफिस में मुख्य ब्रांच व एक्सेस पोइंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकुमार रिणवा व विशिष्ट अतिथि सांसद राहुल कस्वां ने किया। चूरू में उप डाकघर दूधवाखारा, शाखा डाकघर लोहसना बड़ा, सात्यूं डाकघर में भी एक्सेस पोइंट शुरू हो गए। मुख्य अतिथि मंत्री रिणवा ने कहा कि डाक विभाग में बैंक की जो सुविधा शुरू हुई है उससे देश का विकास आगे बढ़ेगा और आम आदमी की बैंक तक पहुंच आसान होगी। लोगों को बैंक तक नहीं जाना पड़ेगा अब खुद डाकिया के साथ बैंक गांवों व घर-घर जाएगी। विशिष्ट अतिथि सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से ग्रामीण लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में यह सुविधा सभी डाकघरों में शुरू हो जाएगी। डिजिटल भारत बनाने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। गांव में बैठे-बैठे ही लोगों को लोन भी मिल जाएंगे। लोन के लिए अब बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

शून्य रुपए से खुलेंगे खाते, ले सकेंगे लोन
जिला डाक अधीक्षक गजानंद शर्मा ने बताया कि शून्य बैलेंस से खाते खोले जाएंगे। खाता खुलवाने के लिए केवल आधार व मोबाइल नंबर देना होगा। चालू व बचत दोनों प्रकार के खाते खोले जाएंगे। खाता खुलवाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। फोन करने पर डाकिया आपके घर पहुंच जाएगा। खाता खोलने से लेकर भुगदान देने, नरेगा व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भुगतान अब गांव में ही लोग ले सकेंगे। यहां मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज का काम भी होगा। बिजली, पानी, गैस बिल व इंश्योरेंस किश्त भी जमा करा सकेंगे। इसके अलावा छात्रवृत्ति, नरेगा भुगतान, पेंशन, सब्सिडी व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

उद्यम और व्यापारिक भुगतान जैसे डाक विभाग की सेवाएं, ई-कॉमर्स डिलीवरी, डिजिटल भुगतान, छोटे व्यापारी, किराने की दुकान/असंगठित खुदरा व्यापार, ऑफलाइन भुगतान, नकद प्रबंधन सेवाएं भी मिलेंगी। इस मौके पर भाजपा के ओम सारस्वत, सहायक डाक अधीक्षक मूलसिंह सहित विभाग के मनोज कुमार सैनी, दीनदयाल सैनी, महेश मीणा, दुर्गाराम पटीर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ब्रांच चूरू के मैनेजर अनिल कुमार, सहायक मैनेजर परमजीतसिंह राठौड़, गौरव मेहता आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.