Breaking News
recent

बंद मकान से लाखों का माल पार

सरदारशहर.

कस्बे के वार्ड 10 में एक बंद मकान से चोर लाखों का माल पार कर ले गए। परिवार के लोग परसनेऊ बालाजी के दर्शन करने गए हुए थे। चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी आलमारी का लोक तोड़कर आलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, मंहगी साडिय़ा, नगदी व कीमती मोबाईल लेकर फरार हो गए। मकान के मालिक घनश्याम ने बताया कि 30 अगस्त रात को साढे 10 बजे परिवार सहित परसनेऊ बालाजी धाम गए हुए थे। सुबह आकर देखा तो कमरों के ताले टूटे मिले। वहीं सामान भी बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर सामान को देखा तो सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसी प्रकार अजीतसर गांव में भी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अजीतसर निवासी महावीरप्रसाद शर्मा ने रिपोर्ट दी कि गांव में स्थित श्याम बाबा का मंदिर में शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने सेंध लगाकर मूर्ति पर लगे सोने चांदी के मुकुट, छतर एवं अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने मंदिर के पीछे की खिड़की को तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपए आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

 

आरोपियों को जेल
तारानगर. न्यायालय ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गांव बांय निवासी एक नाबालिग बालिका ने गांव के शिशपाल व श्यामलाल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला 10 अगस्त 2018 को दर्ज करवाया था। पुलिस ने शिशपाल, श्यामलाल को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भिजवा दिया।

 

मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

राजलदेसर. ट्रक से उतार कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। रतनगढ़ के वार्ड 10 निवासी ओमप्रकाश सोनी ने शनिवार को रिपोर्ट दी कि 6 अगस्त को वह रामदेवरा सेवा संघ के साथ रामदेवरा गया था। वापस आते समय नौ अगस्त को राजलदेसर के पास पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। रामदेवरा संघ के अन्य सदस्यों के साथ ट्रक में राजलदेसर सरकारी अस्पताल में जांच करवाने जा रहा था। अस्पताल के पास पहुंचे तो रतनगढ़ निवासी दीनदयाल सोनी ने अपना वाहन ट्रक के आगे लगाकर कर रोका। उसके साथ रतनगढ निवासी जगदीशप्रसाद व एक अन्य था। तीनों ने उसे पकड़कर ट्रक से नीचे उतार लिया। दीनदयाल ने पिस्तोल जैसा दिखने वाले हथियार से उसके सिर में मारी तथा लातों से मारपीट की। जबरन वाहन में बैठाकर रेलवे फाटक की तरफ ले गए। दीनदयाल ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान माणकचन्द, प्रहलाद सोनी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसका अस्पताल में उपचार करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.