Breaking News
recent

पपलाज के दर श्रद्धालुओं की कतार, परवान चढ़ा मेला

लालसोट. उपखण्ड के आंतरी क्षेत्र में पहाड़ों के बीच स्थित प्रसिद्ध आस्थाधाम पपलाज माता के यहां लक्खी मेले में रविवार को सप्तमी पर हजारों श्रद्धालुओं उमड़े। लालसोट मुख्यालय से लेकर पपलाज माता तक के कुल 19 किमी लंबे रोड पर हजारों पदयात्रियों का रेला ही नजर आ रहा है। साथ ही नांगलराजावतान से लेकर पपलाज माता मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है।

 

 

शनिवार रात लालसोट से लेकर पपलाज माता तक पूरे रोड पर पदयात्रियों की कतारें ही कतारें बनी रही। चाहे रात का घना अंधेरा हो या दिन में कड़ी धूप, श्रद्धालु इस सब की परवाह किए बिना माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते ही दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को अष्टमी पर मेला पूरे शबाब पर होगा।

 


नहीं है प्र्रकाश व्यवस्था


पपलाज माता के मेले के दौरान उचित प्रशासनिक इंतजामों के अभावों से श्रद्धालुओं को असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। मेला परिसर में रोड पर कहीं भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई। लालसोट से कुटक्या मोड़ के बीच गोल समेत कई गांवों में अपने ही स्तर पर रात्रि को पदयात्रियों की सुविधा को देखते हुए ग्रामीणों ने रोडलाइट का प्रबंध किया है, लेकिन कुटक्या मोड़ के बाद पूरे पांच किमी के लंबे रोड पर एक भी जगह पर लाइट नहीं मिली।

 


जुटे हैं पुलिसकर्मी


मेले में पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हंै। पचास से अधिक जवान व अधिकारी मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे हंै। यातायात अव्यवस्था को रोकने के लिए इस बार पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहकर सभी वाहनों को करीब एक किमी दूर ही रोक रहे हंै। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार है। मंदिर परिसर व मेला स्थल पर भी दिन रात पुलिस कर्मी गश्त करते हुए समाजकंटकों पर निगाह रख रहे हंै।


लालसोट थाना प्रभारी सुरेशचंद मीना भी मेला परिसर में जमे रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों व सादा वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया है।

 


खूब हो रही मनुहार


माता के जा रहे भक्तों की जगह-जगह खूब मनुहार हो रही है। इंदावा गांव स्थित नंदिनी गोशाला पर लालसोट भक्त मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शनिवार देर रात्रि तक पंगत प्रसादी का वितरण जारी रहा। इसके अलावा सोनंदा, डिगो, गोल कुक्टया समेत कई गांवों में जगह-जगह माता के भक्तों की खूब मनुहार की जा रही है। ग्रामीणों की ओर से भक्तों से जगह जगह भोजन, नाश्ता व चाय-पानी आदि की मनुहार की जा रही है। (नि.प्र)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.