Breaking News
recent

विधानसभा चुनावों को भुनाने के लिए कांग्रेस खेलने जा रही है ये बड़ा दांव, इस "रणनीति" से करेंगे राजस्थान में वोट बैंक मजबूत..!

बालोतरा/बाड़मेर ।

राजस्थान में आगामी चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के तहत प्रदेश के सबसे बड़े रिफाइनरी प्रोजेक्ट को विधानसभा चुनावों को भुनाने के लिए दोनों बड़े राजनैतिक दलों ने पचपदरा कस्बे को राजनैतिक हब बना दिया। यहां पर दो दिन पूर्व भाजपा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व मेें राजस्थान गौरव यात्रा के तहत सभा आयोजित की। भाजपा की सभा के ठीक तीन बाद बुधवार को कांग्रेस की जोधपुर संभाग की संकल्प रैली का आयोजन होगा। संकल्प रैली से पार्टी जनसंवाद कर वोटबैंक मजबूत करने में जुटी है।

 

भाजपा की गौरव यात्रा के बाद कांग्रेस की संकल्प रैली, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष समेत कई नेता होंगे शामिल

राजस्थान के चुनावी साल में पार्टियों ने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनावों को भुनाने के लिए दोनों बड़े राजनैतिक दलों ने पचपदरा कस्बे को राजनैतिक हब बना दिया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भाजपा ने मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व मेें राजस्थान गौरव यात्रा के तहत सभा आयोजित की और अब भाजपा की सभा के ठीक तीन बाद बुधवार को कांग्रेस की जोधपुर संभाग की संकल्प रैली का आयोजन होगा।

 


गहलोत, पायलट समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

बता दें कि कांग्रेस की संकल्प रैली की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। मंगलवार को कांग्रेस के कई नेताओं ने सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस की सभा में समूचे मारवाड़ इलाके के लोग शामिल होंगे।

भाजपा की सभा में मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। अब संकल्प रैली के माध्यम से कांग्रेस भी रिफाइनरी की जमीन पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। गौरतलब रहे कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट का पचपदरा में कार्य शुभारंभ किया था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.