Breaking News
recent

भामाशाह योजना में मुफ्त उपचार, फिर भी रोगी के परिजनों से बाजार से मंंगवाई दवा

हिण्डौनसिटी. भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत महिला का उपचार करने के बावजूद बाजार से दवाईयां मंगाने व सरकारी राशि हड़पने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।


करीब एक वर्ष पुराने इस प्रकरण में एसीबी ने हिण्डौन के तत्कालीन उपजिला कलक्टर रामचन्द्र मीणा व उनके रीडर लल्लूराम गुर्जर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सिंह हॉस्पीटल संचालक रघुवीरसिंह डागुर हैं। जिसके खिलाफ 27जुलाई 2017 को खेड़लियान का पुरा निवासी राकेश जाटव ने मामला दर्ज कराया। कोतवाल के अनुसार राकेश ने अपनी पत्नी गुड्ड़ीदेवी को प्रसव के लिए सिंह हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। जहां भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उपचार किए जाने के उपरांत भी नर्सिंग होम संचालक ने 5700रुपए की दवाईयां बाजार से मंगवाई थीं। पीडि़त ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीओ रामचंद्र मीणा से की। जिस पर एसडीओ ने कोतवाली थाना पुलिस को मामला दर्ज कर अनुसंधान करने के निर्देश दिए थे।
मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई से बचाने के एवज में नर्सिंग होम प्रबंधन से रिश्वत लेते तत्कालीन एसडीओ रामचंद्र व रीडऱ लल्लूराम गुर्जर को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। बाद में दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई और उन्हें जेल भेजा गया था। इतना ही नहीं मामले के अनुसंधान अधिकारी रहे कोतवाली थाना के एसआई महेश शर्मा व तत्कालीन थानाप्रभारी शिवकुमार भारद्वाज को भी लाइन हाजिर किया गया था।
मामला उजागर होने के बाद इसकी जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही थी। अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक रघुवीरसिंह को सुबह गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षा के प्रसार पर दिया जोर
हिण्डौनसिटी. मण्डावरा रोड स्थित गोरक्ष नाथ मंदिर पर गुरुवार को गोरक्ष ेसेना की बैठक हुई। इसमें वक्ताओ ने समाज में शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया।
गोरक्ष सेना के जिलाध्यक्ष रिंकू योगी ने बताया कि बैठक में योगी समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण कराने पर भी विचार विमर्श किया गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.