Breaking News
recent

दुकानों के बाहर से अतिक्रमण खुद हटाने की दी हिदायत

चारभुजा. गढ़बोर धाम चारभुजानाथ में जलझूलनी एकादशी के आगामी 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर शुक्रवार को तैयारी बैठक हुई। मेला प्रभारी एवं कुम्भलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी परसाराम सैनी के सानिध्य में मेले की यह तीसरी तैयारी बैठक हुई। इसमें मेले के दौरान पानी-बिजली, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता, मेले से पूर्व सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी-कार्मिकों के साथ ही व्यापारियों ने भी भाग लिया। व्यापारियों से उच्च क्वालिटी की गुलाल बेचने का आह्वान किया। इसके साथ ही मेले से पूर्व व्यापारियों से उनकी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वत: ही हटाने की हिदायत दी गई। इसको लेकर मेला प्रभारी सैनी ने कहा कि पूरे सालभर दुकानों के बाहर अतिक्रमण रहता है, लेकिन उस समय कोई नहीं कहता। ऐसे में मेले के दौरान दो-तीन व्यापारी स्वत: ही अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने कहा कि अगर इतना कहने के बाद भी कोई व्यापारी अपनी मनमर्जी करता तो प्रशासन अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त करने की कार्रवाई करेगा। बैठक में मेले के दौरान चिकित्सा व्यवस्था, पानी के लिए 12 जगहों पर नल वाले टेंकर खड़े करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सडक़ों पर विचरण करते मवेशियों को पकडऩे के निर्देश भी दिए। वहीं, पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश देते हुए व्यापारियो ंसे इनका उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान सानिवि के जेईएन विमल किशोर, भंवरलाल सेवक, कुम्भलगढ़ हेरीटेज सोसायटी के अध्यक्ष कुबेरसिंह सोलंकी, चारभुजा थाने से गोमती चौकी प्रभारी लक्ष्मणसिंह, चारभुजा मण्डल अध्यक्ष भोापलसिंह सोलंकी, सुनील पालीवाल, महेन्द्रसिंह चारण, व्यापारी गणेशलाल वगडवाल, सुरेश सेवक, जुगराज कावडिय़ा, हकीमुदीन बोहरा, मदनलाल प्रजापत, मीठालाल सेवक, लालदास वैष्णव, हेमन्त सेवक, लक्ष्मणसिंह परमार, मांगूसिंह परमार मौजूद थे।


नाबालिग को हटाया सफाई कार्य से
बैठक के बाद एसडीएम सैनी सहित अधिकारियों ने मेले को लेकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नाबालिग को कार्य करते पाए जाने पर उसे मुक्त कराया। साथ ही आगे से किसी नाबालिग से कार्य नहीं करवाने की हिदायत भी दी। समीक्षात्मक बैठक 17 को मेले से पूर्व सभी विभाग के अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक 17 सितम्बर को मेला प्रभारी सैनी के सानिध्य में होगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.