Breaking News
recent

रोटरी क्लब की ओर से बालिकाओं को वितरित की गणवेश

बूंदी. रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को महारानी बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल मेें बालिकाओं को गणवेश वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर महेशचंद्र शर्मा थे। अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सेठी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) तेजकंवर एवं रोटेरियन सत्यनारायण सारस्वत रहे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन धु्रव व्यास व रोटेरियन नरेश जिंदल रहे।
प्रधानाध्यापिका कनक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्लब के सचिव लक्ष्मीचंद गुप्ता, महेश पाटोदी, त्रिलोक जैन, असरार भाई, परमेश्वर झंवर, लोकेश ठाकुर, किरण शर्मा, रोहिणी हाड़ा आदि उपस्थित रहे। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।


चित्र उकेर कर दिया स्वच्छता का संदेश
नैनवां. भारत सरकार की ओर से स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रिलायंस फाण्डेशन द्वारा उपखंड के खानपुरा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागृति रैली निकाली गई। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की। जागृति रैली विद्यालय परिसर से रवाना होकर गांव में घूमती हुई वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। रिलायंस फाउण्डेशन प्रतिनिधि मनीष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच छोटूलाल बैरवा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाशचंद ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उसके बाद चित्रकला व निंबंध प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए।


स्काउट व गाइड स्थानीय संघ का अधिवेशन आयोजित
नैनवां. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नैनवां का वार्षिक अधिवेशन नैनवां के उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया। स्काउट के प्रभारी कमिश्नर दिनेश मीना, गाइड कमिश्नर सुनीता मीणा, स्थानीय संघ प्रधान भवानी सिंह सोलंकी, सत्यनारायण स्वामी व बाबू मोहम्मद मिर्जा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सचिव सत्यनारायण साहू ने बताया कि अधिवेशन में उपखंड के दस राजकीय व निजी विद्यालयों के स्काउट व गाइड शामिल हुए। अधिवेशन में तृतीय सोपान व राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए। ट्रेनिंग काउंसलर शराफत अली ने विभिन्न जानकारियां दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.