हिण्डौनसिटी. बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद के तहत सोमवार को शहर के बाजार बंद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाइक रैली निकाल व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
बयाना रोड के पास स्थित कार्यालय से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर अध्यक्ष नरेश गुर्जर की अगुवाई में शुरु हुई रैली चौपड़ सर्किल, डेम्परोड, कटरा बाजार, नीम का बाजार, बिजली खां का चौक, हनुमान टॉकीज, अग्रवाल धर्मशाला, दिलसुख की टाल, शीतला चौराहा, मनीराम पार्क, अस्पताल रोड, तहसील कार्यालय, स्टेशन रोड, जगदम्बा मार्केट, नई मंडी, ओवरब्रिज महवा रोड बायपास तिराहे तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार व बसुंधरा सरकार के खिलाफ नारे लगाते चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से सोमवार को महंगाई के विरोध में प्रस्तावित बंद को सफल बनाने की अपील की।
इससे पहले नगर कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मामू ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन महंगाई की मार से परेशान है। पेट्रोल-डीजल लेकर खाद्य पदार्थों पर भी बेतहाशा महंगाई बढती जा रही है। देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम इतने महंगे हुए है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण किसान व अल्प आय वर्ग के परिवार आत्महत्या को मजबूर हो रहें हैं। इस दौरान जिला सचिव पुरूषोत्तम बंशीवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मावई, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एजाज अहमद, संगठन महामंत्री शिवसिंह सेजवाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगतसिंह डागुर, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, पार्षद गोपेन्द्र पावटा, मनोज जाटव, उस्मान खान, सरपंच अविनाश जगरवाड आदि मौजूद थे।
रैली निकाल कराएंगे बंद
भारत बंद के तहत सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में रैली निकाल कर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराएंगे। नगर अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने बताया कि कार्यकर्ता रैली के रूप में बजाजों की धर्मशाला से रवाना होकर विभिन्न बाजारों से बंद कराते हुए निकलेंगे। इसके बाद चौपड सर्किल पर महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला जला प्रदर्शन किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment