Breaking News
recent

बाघों की मौत की जांच ठण्डे बस्ते में

सवाईमाधोपुर.रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की फलौदी रेंज के आवण्ड वन क्षेत्र में अप्रेल माह में दो शावकों के शव मिलने के मामले में जांच वन विभाग की ओर से जांच कमेटी गठित कर रही इतिश्री कर दी गई है। विभाग की ओर से करीब सवा महिने पहले शावकों की मौत के मामले में नए सिरे से जांच करने के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था लेकिन सवा माह बीत जाने के बाद भी अब तक कमेटी की ओर से जांच शुरू नहीं की गई है। ऐसे में शावकों की मौत की जांच का मामला ठण्डे बस्ते मेंं जाता नजर आ रहा है।
बरेली की रिपोर्ट में मिले थे कीटनाशक
बाघों की मौत के बाद उनके विसरा के नमूने जांच के लिए बरेली, चैन्नाई, देहरादून , हैदराबाद व भरतपुर जांच के लिए भेजा गए थे। बरेली से आई जांच की रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही फिर सें जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था।
भरतपुर की रिपोर्ट का इंतजार क्यों
बरेली की लैब से मिली रिपोर्ट में जब कीटनाशक से मौत होने की पुष्टि हो गई है तो अब विभाग भरतपुर की रिपोर्ट आने का इंतजार क्यों कर रहा है। वहीं जांच के लिए गठित कमेटी को भी 15 दिनोंं में जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देनी थी। लेकिन 25 जुलाई से अब तक जांच रिपोर्ट तो दूर की बात कमेटी की कोई बैठक भी नहीं हुई है। वहीं सूत्रों की माने तो विभाग को गत दिनों ही भरतपुर लैब की रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन विभाग की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
आचार संहिता लगने का कर रहे इंतजार
कु छ माह बाद दिसम्बर में विधानसभा के चुनाव होने है ऐसे में जल्द ही प्रदेश में आचार संहिता लगने वाली है। सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारी आचार संहिता के लागू होने का इंतजार कर रहे है और जांच को टाल रहे हैं।
जांच करने नहीं आए अधिकारी
जांच के लिए गठितत कमेटी में जयपुर के भी विशेषज्ञोंं को शामिल किया गया था। लेकिन सवा माह बीत जाने के बाद भी अब तक कमेटी का कोई भी सदस्य या अधिकारी मामले की जांच करने के लिए रणथम्भौर नहीं आया है और ना ही जांच आगे बढ़ पाई है।
इनका कहना है....
कमेटी के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब तक भरतपुर से रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- वाईके साहू, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.