Breaking News
recent

पीएम मोदी और राहुल गांधी के मंदिर-मस्जिद जाने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया कटाक्ष

नई दिल्ली। आगामी आम चुनाव 2019 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। हर कोई सियासी समीकरण बनाने हेतु तरह-तरह की रणनीति अपना रहे हैं। कोई मंदिर जा रहा है तो कोई मस्जिद। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मंदिर-मस्जिद जाने को लेकर कटाक्ष किया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राहुल जी मंदिर जा रहे हैं और मोदी जी मस्जिद जा रहे हैं। राष्ट्र का निर्माण मंदर-मस्जिद जाने से नहीं होगा, बल्कि आम इंसान को स्कूल, अस्पताल, सड़कें, बिजली-पानी मुहैया कराने से होगा।' केजरीवाल ने आगे कहा कि "उच्च शिक्षण संस्थान और विश्व स्तर के शोध संस्थान 21वीं सदी के मंदिर और मस्जिद हैं।"

 

वर्ष के अंत में चार राज्यों में होने वाले हैं चुनाव

आपको बता दें कि अभी हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। इस यात्रा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी हुई। जहां सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के मानसरोवर यात्रा को एक दिखावा करार दिया तो वहीं विपक्ष ने राहुल गांधी को शिव का परम भक्त बताया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीते दिन मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सैफी मस्जिद पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पीएम के मस्जिद जाने को लेकर भी पक्ष-विपक्ष में जमकर बहसबाजी हुई। लोग अपने-अपने तर्कों से एक दूसरे को गलत साबित करने के लिए जूझते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि मध्यप्रदेश समेत देश के अन्य चार राज्यों में इसी वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा के इस चुनाव में अपनी सत्ता को कायम करने के लिए ये कोशिशें की जा रही है। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के दायरे को बढ़ाने के लिए केजरीवाल ने भी इस तरह के हथकंडे अपनाएं हैं और मोदी-राहुल के मंदिर-मस्जिद जाने पर कटाक्ष किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.