Breaking News
recent

जानिए आखिर क्यों जरूरी हैं हमारे लिए पेड़

राजसमंद. विश्व ओजोन दिवस रविवार को मनाया गयाञ।वनविभाग व जिला पर्यावरण समिति की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपवन संरक्षक वन्य जीव फतेहसिंह राठौड़ ने बताया कि आयोजन के तहत जिले में संचालित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय एवं शारदे आवासीय छात्रावास में ओजोन दिवस पर चेतना रैली, निबन्ध व आशुभाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, पौधों का संरक्षण करने के बारे में विचार रखे। इस दौरान शारदे बालिका आवासीय छात्रावास कांकरोली में उपवनसंरक्षक द्वारा प्रतिभागियों को ओजोन परत संरक्षण के महत्व को बताया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे और प्रदूषण कम होगा हम ओजोन के खतरे से उतना ही दूर रहेंगे, अगर पेड़ नहीं लगेंगे तो खतरा बढ़ता जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद था।


विश्व ओजोन दिवस मनाया
रेलमगरा. कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान लक्ष्मी रेगर ने बताया कि इसके तहत विद्यालय की छात्राओं ने चेतना रैली निकाली। रैली में शामिल छात्राए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाती चल रही थी। कार्यक्रम में नाथद्वारा के रेंजर ओमप्रकाश खिंची, वनपाल दीपा सेन, सहायक वनपाल रामचंद्र पालीवाल, वनरक्षक तुलसीराम कुमावत, भगवानलाल अहीर ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी। सरपंच निशा जाट ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया।


राधा अष्टमी मंदिर में होंगे विविध आयोजन
राजसमंद. पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास प्रभु श्रीद्वारकाधीश मंदिर में सोमवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। मंदिर के अनुसार अष्टमी के अवसर पर मंगला दर्शनों के समय में बदलाव किया गया है, सोमवार को मंगला प्रात: 6 बजे होंगे, वही शृंगार में प्रभु द्वारकाधीश को विशेष शृंगार धराया जाएगा। भोग आरती के दर्शनों में कीर्तनकार स्वांग धरकर प्रभु के समक्ष नृत्य करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.