दौसा . जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय दौसा में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के सहयोग से महाविद्यालय की चारदीवारी एवं समस्त पुराने भवन के मरम्मतीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण गुरुवार को दौसा विधायक शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दीनदयाल शर्मा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रधानाचार्य नंदलाल गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक शंकर शर्मा ने बताया कि आज लगभग साढ़े 4 वर्ष का समय बीत जाने के पश्चात दौसा विधानसभा क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय के स्वरुप में दिन-रात का अंतर आ गया है।
जहां पूर्व में जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के भवन को कोई जानता पहचानता नहीं था तथा एक ही भवन में महाविद्यालय एवं विद्यालय दोनों संचालित हुआ करते थे। वहीं आज शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय का पृथक नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है तथा वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का पृथक भवन बन गया है । इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय नांगल बैरसी, बापी, छारेड़ा तथा नांगल राजावतान में नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य करा कर संस्कृत शिक्षा विभाग के विकास कार्य में सहयोग किया है। इस अवसर पर राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय का स्टाफ एवम राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक दो को
दौसा. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के तत्वावधान में कार्यकारिणी व समाजबंध्ुाओं की बैठक दो सितम्बर को दोपहर एक बजे परशुराम धर्मशाला में होगी। जिला महामंत्री देवेन्द्रकुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में एससीएसटी आरक्षण मामले को लेकर चर्चा की जाएगी।
राशन डीलर को हटाने की मांग
लवाण. बनियाना ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को राशन सामग्री नही देने व दुकान नहीं खोलने पर राशन डीलर को हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले ग्रामीण अटल सेवा केन्द्र में एकत्र हुए। इसके बाद जीपों में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। सरपंच सीमा बैरवा ने बताया कि राशन डीलर कई महिनों से राशन सामग्री नहीं दे रहा है। अपने चहेतों को तो राशन सामग्री देता है। इसलिए ग्रामीणों ने राशन डीलर को हटाने के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है।
सुहाग की दीर्घायु की कामना
कुण्डल. क्षेत्र के कुण्डल, खड़का, सिण्डोली, भांवता-भांवती, खोर्रा-खुर्द, चौबडीवाला, कालोता, भेडोली, कालीपहाडी, खोर्रा-कलां, निमाली, जामा सहित आस-पास के गांवों के चौथ माता के मन्दिर में चौथ पूजन के लिए भीड़ उमड़ी।





No comments:
Post a Comment