Breaking News
recent

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ लिया भाग

पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
करौली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को गंगापुर में आयोजित विजयी चुनावी शंखनाद रैली में स्थानीय नगरपरिषद के सभापति राजाराम गुर्जर के साथ हजारों कार्यकर्ताओं-लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभापति गुर्जर करीब ३०० वाहनों का काफिला लेकर रैली में शामिल हुए।
इसमें चौपहिया, बस आदि शामिल थे। कार्यकर्ता व अन्य लोग गद्का की चौकी पर एकत्रित हुए, जहां से सभापति के नेतृत्व में गंगापुरसिटी पहुंचकर रैली में भाग लिया। इस दौरान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, गजेन्द्र शर्मा, भूपराम शर्मा सहित हजारों लोग शामिल थे।
एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में लिया भाग
कुडग़ांव. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को गंगापुर में आयोजित चुनावी शंखनाद रैली में एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मीणा सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ 300 गाडिय़ों का काफिला लेकर शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष के साथ हजारों की संख्या में आम जनता एवं कार्यकर्ता थे। सभी मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ता एवं लोग कुडग़ांव के रूंडी हनुमानजी पर एकत्रित हुए, जहां से करीब ढाई सौ चौपहिया और ५० बसों का काफिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गंगापुर सिटी रैली में पहुंचा। कार्यकर्ताओं-लोगों ने रैली में अमित शाह एवं सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का संबोधन सुना। इस रैली को लेकर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के करीब 6 0 गांव का दौरा कर पीले चावल बांटकर रैली में आने का न्योता दिया था।

 

गंगापुरसिटी . कुलीनों का कुनबा माने वाली भाजपा की अंतकर्लह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के दौरान खुलकर सामने आ गई। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और विधायक मान ङ्क्षसह गुर्जर के समर्थक नारेबाजी करते-करते एक-दूसरे के सामने हो गए। एकबारगी समर्थकों के बीच तनातनी हो गई। खास बात यह हुई कि समर्थक मुर्दाबाद के नारों तक उतर आए। इस सबके बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही। समर्थकों ने शाह के भाषण की शुरुआत में भी नारेबाजी की। समर्थकों की नारेबाजी के चलते शाह से पहले के वक्ता अपनी बात पूरी तरह नहीं रख सके।
अमित शाह के मंच पर पहुंचने से पहले ही डॉ. मीणा के समर्थक ‘राजस्थान का एक ही लाल किरोड़ीलाल-किरोड़ीलाल’ के नारे लगा रहे थे। मंच से कई बार उन्हें टोका भी गया, लेकिन नारेबाजी बदस्तूर जारी रही। नारेबाजी बंद नहीं होने पर शाह के आने से ठीक पहले विधायक मान सिंह गुर्जर के समर्थक मंच के ठीक सामने वीआईपी के लिए रखी गईं कुर्सियों के पीछे आकर खड़े हो गए और विधायक के समर्थन में नारे लगाने लगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.