Breaking News
recent

राज्यपाल कल्याण सिंह ने दी है इन्हें खास जिम्मेदारी, जल्द करना होगा ये काम

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के स्थाई कुलपति पद के लिए आवेदन जारी हैं। शिक्षाविद् 15 सितम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। उधर कुलपति सर्च कमेटी की बैठक भी जल्द होगी। संभवत: सितम्बर अंत या अक्टूबर के शुरुआत में बैठक कराकर पैनल तैयार किया जाएगा।

प्रो. विजय श्रीमाली के निधन के चलते विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं है। गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी के पास अतिरिक्त जिम्मेदारी है। स्थाई कुलपति के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। अध्यापन और शोध और किसी प्रशासनिक संस्थान में कामकाज का अनुभव रखने वाले शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।

सर्च कमेटी बनाएगी पैनल

कुलपति पद के लिए प्राप्त आवेदनों की छंटनी होगी। योग्य ओवदन पर विचार-विमर्श के बाद सर्च कमेटी की बैठक सितम्बर अंत या अक्टूबर के शुरुआत में कराई जाएगी। कमेटी नामों पर विचार-विमर्श करेगी। इसके आधार पर सरकार और राजभवन को पांच नाम का पैनल बनाकर भेजेगी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह की सहमति पर किसी शिक्षाविद को कुलपति नियुक्त किया जाएगा।

कई शिक्षक हैं दौड़ में
कुलपति बनने के लिए कई शिक्षक दौड़ में हैं। इनमें राजस्थान विश्वविद्यालय, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, एम.एल. सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित कई निजी विश्वविद्यालयों-संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।

अब तक यह रहे कुलपति

प्रो. रामबलि उपाध्याय, प्रो. कांता आहूजा, डॉ. पी. एल. चतुर्वेदी, प्रो. डी. एन. पुरोहित, प्रो. एम. एल. छीपा, प्रो. भगीरथ सिंह, प्रो. रूपसिंह बारेठ, प्रो. कैलाश सोडाणी और प्रो. विजय श्रीमाली

तैयार हो जाएं प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के लिए

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार को प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
सचिव पी. सी. बेरवाल के अनुसार प्रदेश के सातों संभाग मुख्यालयों पर सुबह 9 से 12 तक सामान्य ज्ञान और दोपहर 2 से 5 बजे तक जनरल अवेयरनेस का पेपर होगा। जयपुर में सर्वाधिक और भरतपुर में सबसे कम केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.