बांदीकुई. विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने शुक्रवार को भेदाड़ी पहुंच मृतक अजीतसिंह के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और आर्थिक सहायता का चेक व नकद राशि मुहैया कराई। जानकारी के अनुसार गत दिनों पण्डितपुरा में बिजली करंट से अजीतसिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में विधायक ने परिजनों को मामले की जांच कर अपेक्षित कार्रवाई का भरेासा दिलाया।
वहीं 2 लाख रुपए नकद एवं 5 लाख रुपए का चेक मृतक के पिता धर्मसिंह गुर्जर को दिया। इस मौैके पर उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा, पूर्व प्रधान सुबुद्धिराम मीणा, भाजपा जिला मंत्री राजकिशोर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोज टोडवाल, पार्षद जगमोहन तंवर, बिजली निगम अधिशासी अभियंता रामहेत, छाजूराम, गंगासहाय, विश्राम नुरपूर, रामेश्वर गुर्जर, मिश्रीलाल एवं कैलाशचंद भी मौÓाूद थे।
विकास में नहीं आएगी धन की कमी-हुड़ला
बांदीकुई. संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों ंका शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। खादरी तिराहे से सुमेल, ढिगारिया कपूर से सुमेल की ढाणी, ढिगारिया कपूर से भीलन की ढाणी, हाण्डली नदी से ढिगारियाभीम तक सड़कों का शिलान्यास एवं लोटवाड़ा में गौरव पथ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा हि यह क्षेत्र बीमारू श्रेणी से निकलकर विकास की ओर उन्मुख हो रहा है। क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर ढिगारियाभीम सरपंच रमेशचंद मीणा, लेाकेन्द्रसिंह लोटवाड़ा, लोटवाड़ा सरपंच रामखिलाड़ी मीणा, मूलचंद मीणा, अमित अवस्थी, मुथरेश मीणा, लालाराम सैनी, ओमप्रकाश मीणा, मोतीलाल सैनी एवं लेखराम बैजूपाड़ा समेत कई लोग मौजूद थे।
कुरीतियां त्याग कर शिक्षा का स्तर बढ़ाएं -जिग्नेश
खेड़ला. दलित नेता और गुजरात में विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि दलित समाज में व्याप्त कुरीतियों को अब त्यागने का समय आ गया है। वे शुक्रवार को जयपुर से हिण्डौन जाते समय खेड़ला अंबेडकर भवन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मेवानी ने कहा कि समाज के लोगों को बाल विवाह, मृत्युभोज जैसी कुरीतियां त्याग कर शिक्षा का स्तर बढ़ाना होगा। जब उ'च शिक्षा प्राप्त दलित अपने अधिकारों की स्वयं रक्षा करेंगे तो उन पर अत्याचार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों के साथ अन्याय कर रही है और दलित नेताओं को राजस्थान में बड़ी सभा करने से रोक रही है। इस अवसर पर अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रामसहाय, वीरेंद्र, सुनील, लोकेश, अनिल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान बैरवा समाज की ओर से स्वागत किया गया।





No comments:
Post a Comment