Breaking News
recent

अमित शाह चार अक्टूबर से बीकानेर संभाग के दौरे पर, जयपुर से शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 सितंबर को जयपुर से प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। वे इस दौरान राजस्थान के विभिन्न संभागों में जाएंगे। चार अक्टूबर को बीकानेर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इससे पूर्व 11 सितंबर को जयपुर संभाग, 16 को जोधपुर, 18 को अजमेर व उदयपुर, 22 को भरतपुर, 26 सितंबर को पुन: जयपुर पहुंचेंगे।

 


मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए आमंत्रण

बीकानेर. मुख्यमंत्री के बीकानेर में प्रस्तावित 6 सितंबर के रोड शो में अधिकाधिक लोगों की जन भागीदारी के लिए भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में निकाले जा रहे हैं गौरव संदेश रथ के साथ कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंचकर निमंत्रण पत्र बांटे। सोमवार को शाम तीर्थ स्तम्भ से शुरू होकर कार्यकर्ताओं की टोली हनुमानहत्था, माजीसा की बाड़ी, पुरानी गिनानी, नगर निगम होते हुए जूनागढ़ तक पीले चावल और निमंत्रण पत्र दिए।

 

 

पीला चावल बांटने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय पांडे, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव सिंह विष्णु साध, अंकुर नागपाल, ओमबीर शर्मा, सादुल सिंह रावत, इमरान कायमखानी, नवरत्न सिंह, शंभू सिंह राठौड़, डूंगरसिंह राठौड़, मोहमद यासीन सहित युवा मोर्चा शहर की टीम शामिल रही।

 

 


अब डिजिटल गौरव रथ से यात्रा का निमंत्रण

बीकानेर. भाजपा आइटी विभाग अब डिजिटल गौरव रथ के माध्यम से आमजन को गौरव यात्रा के लिए आमंत्रित करेगा। इसमें लोगों को यात्रा में बुलाने के लिए एसएमएस, वॉइस कॉल, व्हाट्सएेप मैसेज और ऑडियो विजुअल्स का उपयोग शुरू कर दिया गया है। सभाओं और स्वागत प्वॉइंट्स का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक कर इसकी कार्य योजना बनाई गई है।

 

 

आइटी विभाग 4 सितम्बर से डिजिटल गौरव रथ के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावा भाजपा की रीति-नीति से आमजन को रूबरू कराएगा। विभाग की ओर से फेसबुक एवं व्हाट्सएेप के लिए विशेष प्रोफाइल पिक्चर तैयार करवाई गई हैं।

 

कमल आरती और कमल समागम
राजस्थान गौरव यात्रा की पूर्व संध्या पर 5 सितम्बर को शहर जिला आइटी विभाग की ओर से नत्थूसर गेट के बाहर सूरदासाणी बगीची स्थित भैरव मंदिर में कमल आरती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का कमल समागम आयोजित होगा। पंडित विजय कुमार पुरोहित इस कार्यक्रम से पूर्व भैरव पाठ करेंगे।

 

स्कूटी वाहन रैली ५ को
बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 6 सितंबर को बीकानेर आने की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के नेतृत्व में 5 सितम्बर को दोपहर 3 बजे नारी शक्ति की ओर से स्कूटी वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यात्रा प्रभारी सुधा आचार्य ने बताया इस वाहन रैली में सिर्फ महिलाएं भाग लेंगी।

 

 

इसके लिए सोमवार को महिलाओं एवं छात्राओं से जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा स्कूटी रैली में भागीदारी का आग्रह किया गया। यात्रा संयोजक मनीषा जोधा ने बताया वाहन रैली जस्सूसर गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गोकुल सर्किल तक जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.