Breaking News
recent

बेटों के सामने लूटा पिता को, पूरी तैयारी के साथ आए लुटेरे ढाई लाख रुपए लूट ले गए

जयपुर। सांगानेर इलाके में गुरुवार रात किराणा व्यापारी से ढाई लाख रुपए लूटने के मामले में सांगानेर पुलिस खाली है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं लेकन फुटेज धुंधले होने के कारण बदमाशों का चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा है। इस तरह की वारदातों में लिप्त रहे पुराने बदमाशों की पुलिस लोकेशन लेकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस दो दिन से इसकी पड़ताल कर रही है लेकिन अभी तक क्लू नहीं तलाश सकी है।

 

गुरुवार रात सांगानेर में कोहिनूर सिनेमा के पास परचून की दुकान मालिक भावनादास सिंधी के दोनों बेटों के सामने लुटेरे ढाई लाख रुपए लूट ले गए। दोनों बच्चों ने करीब 500 मीटर दूर तक फिल्डिंग जमाकर वारदात करने वाले लुटेरों का पीछा भी किया। मगर करीब 50 फीट दूर शिव कॉलोनी की गली में बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी के साथ बैठकर लुटेरे फरार हो गए। तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

 

भावनादास के प्रत्यक्षदर्शी बड़े बेटे गोपालदास व छोटे बेटे बंटी ने बताया कि दोनों भाई गुरुवार रात 11.30 बजे दुकान बढ़ाने के लिए काउंटर अंदर कर रहे थे। पिता ढाई लाख रुपए रखा बैग लेकर दुकान के सामने दस फीट दूर खड़े थे। तब एक लुटेरा 50 फीट दूर शिव कॉलोनी के गली के नुक्कड़ पर खड़ा था। एक साथी पिता की तरफ दौड़ता आया, बैग छीनकर अपने साथी की तरफ भागा। पिता के चिल्लाने पर दोनों भाई लुटरों की तरफ भागे। लेकिन दोनों लुटेरे शिव कॉलोनी में भाग गए। शिव कॉलोनी में दोनों लुटेरों का तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। दोनों के बाइक पर बैठने के बाद उसे रफ्तार में दौड़ा ले गए।

पकड़ नहीं पाई पुलिस
गोपालदास ने बताया कि 5 मिनट बाद गश्ती पुलिस वहां पहुंच गई। सिनेमाघर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात होने पर लुटेरे की फोटो बहुत धुंधली नजर आ रही है। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि दुकान से कुछ दूरी पर मालपुरा गेट पुलिस चौकी है। जबकि रात को चौरडिय़ा पेट्रोल पंप के पास पुलिस की नाकाबंदी रहती है। सांगानेर थाना पुलिस को तुरंत सूचना मिलने पर भी लुटेरे भाग गए।

- पुलिस को कुछ स्थानों पर लुटेरों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। इनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुराने मामलों में जेल जा चुके लुटेरों की तस्दीक की जा रही है। -गौरव यादव, डीसीपी ईस्ट, कमिश्नरेट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.