Breaking News
recent

जुलूस आया बंद, आगे बढ़ा तो खुली दुकानें

नाथद्वारा. बंद का असर नाथद्वारा में आंशिक रहा। स्थिति यह रही कि कई बाजारों में जब जुलूस आया तो दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और जुलूस आगे बढ़ा तो दुकानें खोल दी। शहर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाए। विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए दुकानदारों को फूल देकर बंद कराने का निवेदन करते रहे। इससे कई स्थानों पर बाजार पूर्ण बंद रहे। वहीं, देहली बाजार, नया बाजार, इंदिरा रोड सहित कुछ बाजारों दुकानदारों ने दुकानें बंद नहीं की। वहीं कई बाजारों में तो यह देखने को मिला कि जब बंद समर्थक जुलूस के रूप में उधर से गुजरते हुए पहुंचे तो दुकानदारों ने देखते ही अपने शटर गिरा दिए, उसके बाद जब जुलूस कुछ आगे बढ़ गया तब कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। इस दौरान महामंत्री रमेश सोनी, महेन्द्रसिंह गोरवा, मीडिया सेल संयोजक भंडारी, जिला महामंत्री देवेन्द्र वैष्णव, विकास समोता, राकेश सेन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा माली, पार्षद मनीष राठी आदि मौजूद रहे।
सीधी बहस भी : एक दुकानदार ने हाल ही में सवर्णों के द्वारा किए भारत बंद को लेकर भाजपा व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर नीचे के स्तर तक के दोनों पार्टी नेताओं के द्वारा कोई वक्तव्य नहीं देने पर रोष जताते हुए दुकान खुली रखी। इसके बाद जब बंद समर्थक पहुंचे और उनसे सवाल करने के बाद आपस में बातचीत पर दुकान बंद कर की।

जुलूस व पुतले के साथ विरोध प्रदर्शन
कुंवारिया. कस्बे में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में विरोध जुलूस निकाला व नीलकंठ महादेव चौराहा पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के पुतलों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बैलगाड़ी के ऊपर मोटरसाइकिल को रखकर भी विरोध व्यक्त किया। इस दौरान पारसमल सालवी, प्रदीप, युनुस, गोपाल सालवी, अमरसिंह, यशपाल सिंह, राहुल, दिनेश, प्रेम कुंवर झाला, विजय प्रकाश सनाढ्य, महेश सेन, संजय टांक आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक के नेतृत्व में कराया बंद
कुंभलगढ़. उपखण्ड मुख्यालय पर बंद का असर आंशिक रहा। पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, पूर्व प्रधान सत्यनारायण देवपुरा सहित सूरतङ्क्षसह दसाणा के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्रङ्क्षसह परमार, नगर अध्यक्ष सौरभ बाहेती, बब्बरङ्क्षसह खरवड़, छगनलाल राजावत, सत्यनारायण बाहेती, राधेश्याम असावा, जगदीश डागर सहित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बाजार बंद करवाए। लेकिन, कुछ समय बाद ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।

बंद में आमजन हुआ परेशान
रेलमगरा. कस्बा संपूर्ण बंद रहा। यहां पूर्व में ही बंद को समर्थन दिए जाने से सुबह से ही प्रतिष्ठान नहीं खुले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से वाहन जुलूस निकाला, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: चामुण्डा माता मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचा। यहां से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पुतले के साथ मुख्य बस स्टैण्ड पहुंचे, जहां प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर दो बजे तक मुख्य बाजार बंद रहने व यात्री बसों की आवाजाही नहीं होने से आमजन को दिक्कत हुई। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष किशनलाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, रमेशचंद्र दाधीच, पन्नालाल सुखवाल, भैरूलाल जाट, पुष्कर आमेटा, शांतिलाल प्रजापत, उपसरपंच लादुलाल गाडरी, हमीद मोहम्मद रंगरेज, नवनीत व्यास, सकरावास सरपंच उदयलाल अहीर, फतह मोहम्मद रंगरेज, सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तलेसरा, प्रिंस शर्मा, सुनील मालीवाल, विनोद सामर मौजूद थे।

आमेट में बंद का मिला-जुला असर
आमेट. ब्लॉक व नगर कांग्रेस तथा अग्रिम संगठनो द्वारा बंद करवाए गए आमेट का मिला-जुला असर रहा। पेट्रोल पंप, होटलें, चाय-पान की थडियां रोज की तरह खुली। सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकले तथा नगर में दुकानें बंद कराई। हालांकि, रैली गुजरने के बाद लोगों ने दुकाने खोल दी। रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार किशनलाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान पालिका में प्रतिपक्ष नेता प्रदीपसिंह राठौड़, सेवादल संरक्षक दिलीपसिंह राव, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन फोजदार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारीक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज बुनकर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा त्रिवेदी, रामसिंह राव, एसबीसी प्रदेश सचिव बक्सीराम देवासी, हेमेन्द्रसिंह पंवार, श्रीकान्त पारीक आदि मौजूद थे।

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कराया बंद
भीम. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुदयाल नागर के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकालकर बंद की अपील की। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भीकमचंद कोठारी उपाध्यक्ष भंवरसिंह, पूर्व तहसीलदार मदनलाल जीनगर, गौतम दक, हरीश टंाक, अशोकसिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

पूर्व पार्षद ने करवाया मुण्डन
देवगढ़. नगर में पूर्व मंत्री रावत के नेतृत्व में नगर व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियो ने प्रात: 9 बजे मारू दरवाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय से नगर में भ्रमण करते हुए व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह चुण्डावत भी उनके साथ थे। इधर, पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी के पति एवं पूर्व पार्षद मुकेश जोशी ने मुंडन करवाकर महंगाई पर विरोध दर्ज करवाया। निजी बस ऑपरेटर्स ने विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन बंद रखा। इस दौरान पार्षद राजेश मेवाड़ा, हंसराज कंसारा, प्रकाश नराणिया, शशिकांत जोशी, प्रवक्ता मोहनसिंह राठौड़, रमेश गुर्जर, हैदर हुसैन, अजय नराणिया आदि मौजूद थे।

खमनोर. कांग्रेस पदाधिकारियंों व कार्यकर्ताओं ने प्रात: 9.30 बजे बाद प्रतिष्ठान बंद करवाए, हालांकि दो घंटे बाद वे पुन: खुल गए। बस स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद सभी लोग खमनोर तहसील परिसर पहुंचे, जहां तहसीलदार रामप्रसाद खटीक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापसिंह पंवार, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, वीरेंद्रसिंह, सुमेरसिंह, डालूसिंह, गोपाल कटारा, प्रकाश पालीवाल, भेरूलाल वीरवाल, तेजसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।

चारभुजा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कस्बे में प्रात: दस से दोपहर एक बजे सभी प्रतिष्ठान बन्द रहे। प्रदर्शन में पूर्व जिला उप प्रमुख मदनलाल गुर्जर के नेतृत्व में छगनलाल विरावत, सुरेश चौहान, भंवरलाल वगडवाल, मदनलाल प्रजापत , केतन मादरेचा, जसुसिंह परमार, रूपलाल विरावत, नाहरसिंह, मनोहर लाल सेन, मदनलाल सेन, रमेश, राधेश्याम सेवक मौजूद थे।

केलवा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिसिंह राठौड़ एवं युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह राठौड़ ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करते हुए व्यापारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, इंटक नेता कैलाश जोशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश भार्गव, मनीष पालीवाल, नवल देवड़ा, कमलेश पालीवाल, आशीषसिंह राठौड़, अंबालाल पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल, लक्ष्मण प्रजापत मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.