Breaking News
recent

हाइवे बनाने के लिए खोद डाली औरण-गौचर जमीन

भावी (जोधपुर ). भावी कस्बे के हाइवे पर पीपाड़ फांटा से खींवसर तक निर्माण हो रहे मेगा हाइवे निर्माण में भावी गांव से रेलवे लाइन के पास स्थित सैकड़ों बीघा औरण-गौचर जमीन पर गढ्ढ़े कर मिट्टी से भरे डंपरों को ग्रामीणों द्वारा रूकवाने के बाद उपखण्ड कार्यालय में सूचना देने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण भोमाराम चौधरी, बगदाराम सीरवी, अमराराम सोहू, खीयाराम डांगी एवं महेन्द्र चौधरी सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि भावी गांव के पीपाड़ फांटा से शुरू होने वाले खीवसर हाइवे निर्माण में एक नामी निर्माण कार्यकारी फर्म एचजी इंफ्र ा के जिम्मेदार लोगों द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामसेवक से बिना स्वीकृति लिए सोढ़ों की ढाणी रेलवे लाइन के आस पास की आेरण-गोचर जमीन को उबड़-खाबड़ खुदाई कर यहां गहरे गड्डे कर दिए। यहां कीचड़युक्त पानी भरा रहने के कारण पशु वे पानी पीने के लिए अंदर जाकर फंसते ही दम तोड़ देते थे। उधर पास ही घाणामंगरा गांव के मुख्य तालाब से भी कंपनी के प्रतिनिधियों ने तालाब खोदना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही सरपंच सुखराम सेंगवा व पूर्व सरपंच पुखराज भण्डारी पहुंचे तथा खुदवाई रुकवाई। मशीन एंव डंपर तालाब के बाहर निकलवाए। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत उपखण्ड अधिकारी व अन्य अधिकारियों से करने के बावजूद मौके पर नहीं आने से लोगों में काफी आक्रोश है।

खेतों में जाने वाले रास्ते पर डाल दी गिट्टी, किसान एवं पशुपालक भी परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि मेगा हाइवे निर्माण के दौरान पूर्व ठेकेदार द्वारा सड़क बिछाई गिट्टी को इंजीनियरों द्वारा फैल कर देने के बाद इसी गिट्टी को खेतों के रास्ते पर डाल देने से रास्ता बंद हो गया।

इन्होंने कहा
उसके पास भावी व घाणामगरा में हो रहे अवैध खनन की शिकायत मिलते ही मैने तहसीलदार बिलाड़ा को सूचना कर दी। जिन्होंने आरआई व पटवारी को मौके पर भेज रिपोर्ट मांग ली है। सोमवार को स्वयं मौके पर पहुंच वास्तविक स्थिति देखकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी बिलाड़ा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.