Breaking News
recent

चोरों का नया फंडा: गृहस्वामी के साथ मारपीट कर ले जाते हैं जेवरात, हाथ मलती रह जाती है पुलिस

करेड़ा।

करेडा- थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी व लूट की वारदात व शनिवार को क्षेत्र के जालमपुरा गांव में चोरों द्वारा वृद्ध दंपती पर हमला कर सोने की नथ छीन पति को लाठियों से पीट—पीटकर बुरी तरह घायल करने के मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माचा ने सोमवार को जालमपुरा गांव पहुच घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात माधु व उसकी पत्नी सुखी देवी बरामदे में सो रहे थे देर रात दो अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और सुखी के नाक से सोने की नथ खोलने लगे।

 

जिस पर सुखी चिल्लाई तो उसका पति माधु मदद के लिए आया तो चोरों ने माधु को लाठियों से बुरी तरह पीट दिया। जिस पर उसके सिर में गंभीर चोटें आई। जहा टांके लगे वहीं मारपीट में माधु के पैर व दोनों हाथों में भी गंभीर चोटें आईं। जिस पर सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माचा, गंगापुर पुलिस उप अधीक्षक मनीष देव, आसीन्द पुलिस उप अधीक्षक रोहित मीणा, करेड़ा पहुंचे। करेडा थाना अधिकारी मोरपाल गुर्जर से घटना की जानकारी लेकर जालमपुरा गांव पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। वही एएसपी ने एक माह पूर्व रेह गांव में भी 70 साल के वृद्ध शंकरलाल के साथ भी चोरों द्वारा मारपीट कर मुरकियां छीनने की घटना का भी जायजा लिया।

 

विदित रहे की जालमपुरा गांव में गत 18 माह में चोर व लुटेरों ने जालमपुरा के ही भोजाराम गुर्जर, सवाईराम गुर्जर, गोकल गुर्जर, बालू गुर्जर, ईश्वर गुर्जर, माधु सुथार के साथ लूट व चारी की वारदात को अंजाम दिया है। इन सभी में चोर ग्रह स्वामी के साथ मारपीट कर जेवरात ले जाते है पर पुलिस ने अभी एक भी वारदात का खुलासा नही किया जिसे लेकर ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह वार्ड पंच प्रभु लाल गुर्जर की अगुवाई में ग्रामीणों ने करेड़ा थाने में पहुंच थानाधिकारी से घटना का जल्द खुलासा करने व चोर को पकडने गुजारिश करते हुए आन्दोलन कि चेतावनी भी दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.