Breaking News
recent

शिक्षक दिवस आज : बीकानेर जिले के दो हजार शिक्षक हिस्सा लेंगे

बीकानेर. राजधानी जयपुर के अमरूदों के बाग में ५ सितंबर को शिक्षक दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बीकानेर जिले से करीब दो हजार शिक्षक शामिल होंगे। इनमें माध्यमिक शिक्षा के ९५२ व प्रारंभिक शिक्षा के १०५७ शिक्षक मंगलवार को जयुपर रवाना हुए। शिक्षकों के जयपुर जाने से जिले के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था गड़बड़ाए नहीं, इसके लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

 

डीईओ (प्रारंभिक) उमाशंकर किराडू ने बताया कि दूर-दराज के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था गडबड़ाने की आशंका थी, इसलिए इन स्कूलों में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पीईईओ को निर्देश दे दिए हैं। पीईईओ अपने क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की दो दिन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।

 

१४ बसों की व्यवस्था
शिक्षकों को जयपुर जाने के लिए विभाग ने १४ बसों की व्यवस्था की है। माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी दयाशंकर अरडावतिया ने म्यूजियम चौराहे से वाहनों को रवाना किया। सुनील बोड़ा, नवाब अली, मधुसूदन सिंह, धर्मवीरसिंह यादव, रवि आदि के नेतृत्व में शिक्षकों के दलों ने कूच किया। कई शिक्षक अपने नोडल क्षेत्र में बसों से रवाना हुए। वहीं ज्यादातर शिक्षक खुद के साधन से ही रवाना हुए।

 

शिक्षकों को देंगे रूट चार्ट
बीकानेर के शिक्षकों के लिए चौमूं के राउमावि राधा स्वामी में ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहां शिक्षकों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक अपने स्तर पर अमरूदों के बाग में जाएंगे। इस दौरान शिक्षकों को सम्मेलन में जाने के लिए रूट चार्ट तथा फूड पैकेट भी दिए जाएंगे।

 

आखिरी समय तक बने परिचय पत्र
जिला शिक्षा अधिकारी मंगलवार को भी शिक्षकों के परिचय पत्र बनाने में लगे रहे। विभाग के अनुसार कुछ शिक्षकों ने मंगलवार को ही ज्वॉइन किया था तो उनको परिचय पत्र बनाकर सम्मेलन के लिए रवाना किया गया।

 

 


12 शिक्षकों का सम्मान किया

बीकानेर. पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस के रूप में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक संगठनों व संस्थाओं ने शिक्षकों का सम्मान किया। साथ ही विद्यार्थियों ने प्रथम वंदनीय गुरुजनों का तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर अभिनंदन किया।

 

लायन्स क्लब मल्टीविजन शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 12 शिक्षक पुत्रों का सम्मान किया। शिक्षकों को प्रतीक चिह्न, श्रीफ ल, सम्मान पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन्स क्लब मल्टीविजन सरोठ मरोठी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमला डुकवाल व विशिष्ट अतिथि महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, जोन चेयरपर्सन शशांक सक्सेना थे।

 

इनका हुआ सम्मान: कार्यक्रम में विमला गहलोत, प्रो. नारायण सिंह राव, मंजरी जोशी, रामचंद्र माखन, पूजा शर्मा, मधु शर्मा, पदमा व्यास, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. विभा पारीक, हरिया तंवर, जयकरण सिंह चारण, राधाकृष्ण भटनागर आदि सम्मानित हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.