Breaking News
recent

युवती का अपहरण कर एक महीने तक गैंगरेप, कई जिलों में ले जाकर करते रहे गंदा काम

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने और उसके बाद उसे बेचने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पांच छह लोगों के खिलाफ मांडलगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने 28 तारीख को मांडलगढ़ स्थित गांव में रहने वाली एक युवती खेत से घर आते समय अचानक गायब हो गई। युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ दिन तलाश की और फिर तलाश बंद कर दी। इस बीच बुधवार शाम युवती घर पहुंची और आपबीती बताई।

बंधक बनाकर किया गैंगरेप
युवती ने बताया कि गांव के तीन युवक उसका अपहरण कर ले गए। कुछ दिन बंधक बनाकर गैंगरेप किया और उसके बाद दो अन्य लोगों को कुछ हजार रुपए लेकर बेच दिया। दोनों युवकों ने उसे अजमेर, टोंक और अन्य जिलों में कई दिनों तक घुमाया और गैंगरेप करते रहे। उसने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार दोपहर वह फरार हो गई और बुधवार शाम घर पहुंची तब जाकर मामला खुला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं इधर... लुटेरी दुल्हन ले भागी जेवरात-नकदी
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में शादी के कुछ दिन बाद ही महिला घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग निकली। घटना के सम्बंध में पीडि़़त के पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एजी कॉलोनी निवासी शिवरतन स्वामी ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पुत्र का 2016 में माधुरी से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद माधुरी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातें करने लगी और बार-बार अपने घर जाने लगी। इस पर उसके परिजनों से बात की गई। लेकिन इससे उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। शादी के करीब छह माह बाद ही माधुरी घर से जेवरात-नकदी लेकर भाग निकली।


माधुरी ने घर से भागने के बाद किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। इस पर उसके परिजनों से सम्पर्क साधा गया तो वे भी आनाकारी करने लगे। लम्बा समय गुजर जाने के बाद पीडि़त ने पुलिस से सम्पर्क साधा। इस्तगासे से दर्ज मामले में पुलिस जांच करने में जुटी है। पीडि़त ने माधुरी के साथ ओमप्रकाश, माधुरी, सीता, स्वीटी, गौरी और खुशबू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.