Breaking News
recent

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं पांच राज्यों के चुनाव, रंग लाएगी केसीआर की रणनीति!

नई दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव की रणनीति रंग ला सकती है। तेलंगाना की सत्ता में दोबारा आसीन होने का सपना देख रहे केसीआर ने विधानसभा को समय से पहले ही भंग कर दिया, ताकि जल्द से जल्द चुनाव हो सकें। लगता है उनकी ये मेहनत रंग ला रही है, क्योंकि चुनाव आयोग आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ तेलंगाना में भी चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। ऐसा हुआ तो पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो सकती है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात के संकेत भी दिए हैं।

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज

छत्तीसगढ़ को छोड़ सभी राज्यों में एक चरण में मतदान
चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर गौर कर रहा है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुराने चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो सकता है जबकि अन्य राज्यों में एक चरण में ही मतदान संपन्न हो सकता है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियां तेज करते हुए आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि आठ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

...तो कभी भी हो सकता है चुनाव तारीख का ऐलान
दरअसल शनिवार को चुनाव आयोग ने ये कहा था कि आठ अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।यानी इस सूची के प्रकाशित होने के बाद कभी भी राज्य में चुनाव तिथियों का ऐलान हो सकता है।

दरअसल विधानसभा भंग होने के बाद आयोग ने बीच में ही मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी थी। इसके चलते कांग्रेस ने आयोग से सिफारिश की थी कि जब तक मतदाता सूची अपडेट नहीं हो जाती तब तक राज्य में चुनाव न कराएं जाएं। क्योंकि इससे गड़बड़ी होन की आशंका बढ़ जाएगी। बहरहाल नई मतदाता सूची सामने आने के बाद आयोग कानूनी रूप से चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए तैयार होगा।

मौसम विभाग का अलर्टः अगले दो दिन देश के 12 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंची चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम के मुताबिक वह आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद ही आयोग, चुनाव की तारीखों पर फैसला करेगा। आपको बता दें कि वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा की अगुवाई वाली टीम ने इससे पहले राज्य प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा, च्चुनाव आयोग ने तैयारियों के स्तर के आकलन के लिए अपनी टीम भेजी। लिहाजा, इस समय कोई टिप्पणी करना संभव नहीं है। हम चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट देंगे और उसके बाद चुनाव आयोग फैसला करेगा। यानी दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना को फिलहाल नकारा नहीं जा सकता।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.