Breaking News
recent

सीएम का दौरा है, व्यवस्थाएं सुधारो

दौसा/ नांगल राजावतान/लालसोट. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 20 सितम्बर को प्रस्तावित गैरव यात्रा को लेकर शुक्रवार को संभागीय आयुक्त सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने पपलाज माता मंदिर,नांगल राजावतान के मीन भगवान मंदिर व जिला मुख्यालय के सभास्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा को लेकर संभागीय आयुक्त टी. रविकांत, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रंैज वीके. सिंह सहित जिले के कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पपलाज माता मंदिर, पपलाज माता लालसोट मार्ग पर गांव खटूम्बर के समीप बनने वाले हेलिपेड, नांगल राजावतान थाने के समीप बनने वाले हेलिपेड व मीन भगवान मंदिर का निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारी लालसोट से पपलाज माता होते हुए वापस लाहडलीवाला पहाड़ी की घाटी होते हुए नांगल राजावतान पहुंचे। संभागीय आयुक्त ने यात्रा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर बजरंग मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीरसिंह चौधरी, पुलिस अधक्षक चूनाराम जाट, लालसोट सीओ मनराज मीना, लालसोट थानाधिकारी सुरेशचंद मीना, नांगल राजावतान तहसीलदार राजेन्द्रप्रसाद, लालसोट उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य मौजूद थे।
व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
सूत्रों ने बताया कि सम्भागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर को पपलाज माता मंदिर के आस-पास सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने एवं मोबाइल टावर चालू कराने के निर्देश दिए हैं। दौसा जिला मुख्यालय पर बजरंग मैदान में जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई हरिकेश मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा आदि थे।

... तो फिर पीडब्ल्यूडी बहा रही है पानी की तरह पैसा
दौसा. मुख्यमंत्री की गौरवयात्रा का पहले जो कार्यक्रम था वह पपलाज माता मंदिर से सड़क मार्ग से दौसा आना था। लेकिन सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री पपलाज माता मंदिर में दर्शन वहां से हेलीकॉप्टर से सीधी नांगलराजावतान आएगी। ऐसे में इस बीच रास्ते में पडऩे वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की मुख्यमंत्री को व्यथा सुनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वहीं नांगलराजावतान से पपलाज माता मार्ग के बीच सार्वजनिक निर्माण विभाग गौरव यात्रा को लेकर संवेदकों के माध्यम से पानी की तरह लुटा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.