राजसमंद. फेल्सपार लम्बस, गिट्टी, चिप्स व दाणा (कच्चा माल) के राज्य से बाहर निर्गमन पर पूरी तरह से रोक की मांग को लेकर मिनरल ग्राइडिंग प्लांट एसोसिएशन राजसमन्द के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को भी कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन जारी रहा। यहां मिनरल्स ग्राइंडिंग व्यवसायियों ने राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना से यज्ञ किया। यहां सौ फीट रोड पर चल रहे धरना स्थल पर सुबह आठ बजे से ही जिले भर से व्यवसायियों का आना शुरू हो गया था जो बाद में भी निरन्तर जारी रहा। इसके चलते धरना स्थल पर दिनभर व्यवसायियों की खासी भीड़ लगी रही। इस अवसर पर कारोबारियों ने अपनी मांग पर सरकार के उदासीन रवैए को लेकर नाराजगी एवं कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष गोवर्धन राठौड़ एवं संघर्ष समिति संयोजक दिनेश बड़ाला के सान्निध्य में धरना स्थल पर यज्ञ किया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष राठौड़ ने दोहराया कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा तथा जिले में सभी मिनरल्स इकाइयां पूर्णतया बंद रहेगी। इस दौरान हरिसिंह राठौड़, तारिक, लालूराम तेली, नानालाल सिंधल, तुलसीराम तेली, अमीन, महासचिव पुष्पकांत बडग़ुर्जर, राजीव लोचन, ओमप्रकाश, तपेश पुरोहित, देवीलाल तेली, सोहन तेली आदि उपस्थित थे।
रवि शर्मा बने मार्बल गैंगसॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष
राजसमंद. मार्बल गैंगसॉ एसोसिएशन राजसमन्द की आमसभा एवं द्विवार्षिक चुनाव शनिवार शाम को यहां धोइन्दा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसोसिएशन सभागार में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के तहत आरम्भ में आमसभा हुई, जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए सदस्यों ने भागीदारी की। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन व्यास एवं मदन चौधरी के मार्गदर्शन में अगले दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत अध्यक्ष पद के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में रवि शर्मा, घनश्याम बागोरा एवं विष्णुगोपाल सोमानी ने अपने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए। नामांकन वापसी के तय समय में सोमानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी रवि शर्मा एवं घनश्याम बागोरा मैदान में रहे। एसोसिएशन के 169 सदस्यों ने मतदान किया। निर्धारित समय पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किए जिसमें रवि शर्मा को 116 मत प्राप्त हुए जबकि घनश्याम बागोरा को 53 वोट मिले। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने रवि शर्मा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। इसीतरह महासचिव पद पर मनीष देवपुरा, कोषाध्यक्ष रजनीश वागरेचा तथा उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मंत्री पसून्द क्षेत्र, ललित बोहरा आमेट क्षेत्र एवं अमित बोल्या नाथद्वारा क्षेत्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इसके बाद सदस्यों ने प्रभु के जैकारों के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से पूरी तत्परता के साथ व्यवसाय हित में कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व आमसभा में निवर्तमान अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सुनील तापडिय़ा, विष्णुगोपाल सोमानी, यशवंत चोरडिय़ा, कमलेश बल्दवा, राकेश जैन, गुणेन्द्र मेड़तिया, हरिप्रकाश रणवा, शेरखान, पुष्कर पाटीदार, अर्जुन लड्ढ़ा, श्रवण मेवाड़ा, महेन्द्र टेलर, प्रबुद्ध कर्णावट, हर्ष नवलखा, हरकचंद मंत्री, नरेन्द्र खटोड़, रमेश हरलालका, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment