Breaking News
recent

आयुष शर्मा की एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर कही ये बड़ी बात, सुनकर जल उठेगें जीजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस वरीना हुसैन जल्द ही फिल्म 'लवयात्री' से बॉलिवुड में आयुष शर्मा के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। वरीना के साथ ही सलमान के जीजा आयुष की भी ये पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के नाम और विषय को लेकर काफी विवाद हो चुका है। इस फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' था जो कि हिंदू के पावन पर्व नवरात्रि से मिलता जुलता था जिसकी वजह से काफी हंगामा हुआ था। इसी के बाद मेकर्स ने इसके नाम को बदलने का फैसला किया। इस फिल्म में और सलमान के साथ काम करने को लेकर वरीना ने बड़ा बयान दिया।

 

warina hussain big statement about salman khan

सलमान के साथ काम करना...
एक इंटरव्यू के दौरान वरीना से पूछा गया कि उनको बॉलीवुड में सलमान खान लॉन्च कर रहे हैं? आपको कैसा लग रहा है। इसके जवाब में वरीना ने कहा, 'यह उनके लिए एक सपने जैसा है। यह एक बहुत बड़े बजट की बड़ी फिल्म है। और ये उनके लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है।' इसके साथ ही वह कहती है कि वह सलमान की शुक्रगुगार हैं कि उन्होंने अपने बैनर तले उन्हें काम करने और लॉन्च का मौका दे रहे हैं।'

एक अच्छे इंसान हैं सलमान:
वरीना इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'सलमान काफी अच्छे इंसान हैं। वह हर किसी की मदद करते हैं। हर चीज के लिए हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। पूरी फिल्म के दौरान उन्होंने मुझे काफी सपॉर्ट किया है। मेरे लिए तो सलमान खान रियल लाइफ हीरो हैं। उनके कारण मेरी पूरी जिंदगी बदल गई है। इसके बावजूद कि मैं एक अलग बैकग्राउंड से आती हूं, तब भी सलमान ने मुझे इतना बड़ा ब्रेक दिया है।'

 

warina hussain big statement about salman khan

आज भी मैं खुद को वहीं पाती हूं:
वरीना अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में कहती हैं, ' जिस वक्त उन्होंने अपना पहला पोर्टफोलियो किया था उस वक्त वह काफी नर्वस थीं। क्योंकि ये इंडस्ट्री उनके लिए बिल्कुल नई थी। आज भी वह खुद को वहीं पाती हूं जहां 6 साल पहले थी। यह उनकी पहली फिल्म है और मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.