Breaking News
recent

शिक्षक सम्मेलनों में भी सरकार के खिलाफ दिखी नाराजगी

भीलवाड़ा.

इन दिनों सरकार के विभिन्न विभागों में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध में उतरे हुए हैं। सरकार के प्रति नाराजगी की कड़ी में अब सरकारी शिक्षक भी जुड़े गए हैं। विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला स्तरीय सम्मेलन में कहीं सरकारी स्कूलों की समस्याओं पर मंथन किया तो कहीं सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। एक संगठन ने तो नाराजगी व्यक्त करते हुए किसी भी राजनेता को अतिथि नहीं बनाया। इन सम्मेलनों का समापन शनिवार को होगा। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को राउमावि गंगापुर में सुबह दस बजे होगा। जिलाध्यक्ष किशनसिंह राठौड़ व महामंत्री मोहम्मद सलीम छीपा ने बताया कि मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी होंगे।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन बालिका गुलमण्डी विद्यालय में हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश झंवर, अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जीनगर व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कर्मचारी नेता दिनेश दीवाना, शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य डॉ. महावीर कुमार शर्मा, नारायण लाल जागेटिया, अब्दुल शाहिद शेख थे। मंच संचालन महिला मंत्री भारती झा ने किया।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला सम्मेलन हरणी महादेव में हुआ। अध्यक्षता कैलाशचन्द्र सुथार व मुख्य आतिथि डा. शंकर लाल माली थे। विशिष्ठ अतिथि डा. काश्मीर भट्ट, जगजितेन्द्रसिंह, आरोग्य भारती के कैलाश चन्द्रसोमाणी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सदस्य महेश नवहाल, दिनेश भट्ट, रोशनलाल तोतला ने विचार प्रकट किए गए। प्रदेश सहसंगठन मंत्री सुशीला जाट, सुषमा विश्नोई, सुरेश बड़वा आदि उपस्थित थे। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला शैक्षिक सम्मेलन बनेड़़ा में हुआ। संघ के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा, संयोजक महेंद्रसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर, शैक्षिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कल्याण मल गुर्जर, नवनीत जोशी, हरफूल जाट, राजेंद्र सिंह राठौड़ ने संबोधित किया।

राजस्थान शिक्षक एवं कर्मचारी संघ समायोजित का जिला सम्मेलन श्री महेश शिक्षा सदन छात्रावास में हुआ। जिलाध्यक्ष समर्थ कुमावत ने बताया कि मुख्य अतिथि डेयरी अध्यक्ष रामलाल जाट, बार अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, मुख्य वक्ता राजेंद्र शर्मा, प्रेमप्रकाश पुरोहित आदि ने संबोधित किया। इसमें समस्त परिलाभ दिलाने पर मंथन हुआ। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 भीमगंज पुलिस थाने के सामने संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष योगेश पारीक ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रहलाद पारीक थे। अध्यक्षता डॉक्टर महावीर कुमार शर्मा ने की। वक्ताओं ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद पर आ रही चुनौतियों एवं दायित्व निर्वहन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर योगेश पारीक, सचिव लोकेश आसोपा, कोषाध्यक्ष पद पर तुलसी राम कुमावत को निर्विरोध किया गया। सम्मेलन में दुर्गा लाल बारेठ, नारायण लाल जागेटिया, रामेश्वर प्रसाद जीनगर, कमलेश कुमार शर्मा, अब्दुल शाहिद शेख विनित शर्मा, अमित पुरोहित, मीनाक्षी शर्मा, मोहम्मद असलम खान आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.