Breaking News
recent

प्रशासन की निगरानी में करवाए जा रहे लोक देवता बाबा रामदेव के गुरू के दर्शन

पोकरण. लोक देवता बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथ महाराज के आश्रम मे गत एक पखवाड़े से श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है तथा इस गत एक सप्ताह से प्रशासन की देखरेख में आश्रम की व्यवस्थाएं की जा रही है। दर्शनाथी कतारों मे दर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि मेले के दौरान बाबा रामदेव के दर्शनो में आने वाले हजारों श्रद्धालु पोकरण स्थित बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथ महाराज के आश्रम के दर्शनों के लिए आते है । गत सैकड़ों वर्षो बालीनाथ महाराज के आश्रम की पूजा-अर्चना नाथ सप्रदाय के लोगों की ओर से की जाती थी। इस वर्ष विवाद की स्थिति और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए उपखंड प्रशासन की ओर से आश्रम व उसकी भूमि को कुर्क किया गया।इसके बाद आश्रम की
व्यवस्थाओं को भी प्रशासन की ओर से अपने हाथों मे ले लिया। गत पांच दिनों से तहसीलदार की देखरेख मे प्रशासन के कर्मचारी व पुलिस के सिपाही श्रद्धालुओं को
दर्शन करवा रहे है। तहसीलदार रामसि ंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी की ओर से आश्रम को कुर्क करके उन्हे रिसीवर नियुक्त किया गया है। उनकी ओर से आश्रम को अपने कब्जे में लेकर प्रशासन की ओर से पूजा अर्चना व श्रद्धालुओ के दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि आश्रम को सुबह छ: बजे से रात दस बजे तक खुला रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियो की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल व राजस्व कर्मचारी लगाए गए है। उन्होंने बताया कि आश्रम में दर्शनों की व्यवस्था के लिए तीन पारियों मे अलग अलग कर्मचारी लगाए गए है ।
यूं हो रही निगरानी
प्रथम पारी में भू अभिलेख निरीक्षक अर्जुनसिंह व पटवारी भंवररसिंह, द्वितीय पारी मे भू अभिलेख निरीक्षक सांकड़ा हजाराराम व पटवारी अजीतसिंह लवां, तृतीय पारी में रामदेवरा भू अभिलेख निरीक्षक गोविंदराम व गोमट पटवारी संजय पणिय को लगाया गया है। आश्रम के भीतर व बाहर सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.