Breaking News
recent

एशिया कप से पहले श्रीलंका टीम को झटका, दिनेश चंडीमल टीम से बाहर

नई दिल्ली। इस साल एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई किया जा रहा है। इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। टूर्नमेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। जिसके लिए 16 सदस्यीय टीम श्रीलंका टीम का ऐलान किया गया था। इस टीम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिनेश चंडीमल को भी जगह दी गयी थी। लेकिन अब खबर आ रही है के चंडीमल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

दिनेश चंडीमल चोट के चलते टीम से बाहर
जी हां! उंगली में लगी चोट से पूरी तरह से उबर न पाने के कारण दिनेश चंडीमल को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम से बाहर कर दिया गया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीमल के स्थान पर अब श्रीलंका टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया है। चंडीमल की उंगली में फ्रैक्चर पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है और इस कारण वह 15 अगस्त से होने वाले एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी टीम के साथ नहीं खेल पाए थे।

भारत और पाकिस्तान एक पूल में
बता दें श्रीलंका टीम का कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को चुना गया है और इस सीरीज के लिए दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी टीम में वापसी कराई गई है। श्रीलंका का सामना एशिया कप में 15 सितम्बर को बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 17 सितम्बर को वह अफगानिस्तान से भिड़ेगी। एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग होंगे तो ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.