Breaking News
recent

पीना है साल भर पानी तो करें ये इंतजाम, वरना तरस जाएंगे बूंद-बूंद को

अजमेर.

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से प्रत्येक गांव विकास की ओर अग्रसर हुआ है। अब देश की नदियों को जोडकऱ उनके जल का उचित उपयोग करने की आवश्यकता है। मेघवाल मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की संभाग स्तरीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश की प्रमुख नदियों को जोडऩे की योजना तैयार की थी आज उसके क्रियान्वयन की आवश्यकता है।

आए सार्थक परिणाम
रिवर बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदरे ने कहा कि प्रदेश में जल स्वावलम्बन के काफी अच्छे कार्य हुए है। वैज्ञानिक दृष्टि से मैपिंग एवं तकनीक का उपयोग कर कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश में तीन चरणों में 11 हजार 981 गांवों में 3 लाख 77 हजार से अधिक कार्य करवाए गए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने गांव का पानी गांव में रखने की जरूरत बताई।

संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि जल संग्रहण की शुरुआत घर से करनी होगी। संभागीय आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीना ने बताया कि अजमेर, भीलवाडा, टोंक एवं नागौर जिले के कुल एक हजार 441 ग्रामों में 51 हजार 827 कार्य सम्पादित करवाए। कार्यशाला में जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अभियान के तहत बारिश की की बूंद बूंद को बचाने का कार्य किया गया।

अजमेर परियोजना प्रबंधक शरद गेमावत, भीलवाड़ा के शान्तनु राय सिन्हा, नागौर के रामनिवास मारूका तथा टोंक के के.के.सैनी ने भी जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, राजस्थान रिवर बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण के आयुक्त एम.एस काला,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा,जिला परिषद सीईओ अरूण गर्ग सहित संभाग के समस्त जिलों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इनका किया सम्मान
कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सीमेन्ट ब्यावर,आर.के.मार्बल किशनगढ़,मार्बल एसोसिएशन किशनगढ़, आसीन्द प्रधान लक्ष्मी देवी, अंबूजा सीमेन्ट मूण्डवा, नितिन स्पीनर्स भीलवाड़ा, खाद्य पदार्थ व्यापार संघ टोंक, एलपीजी गैस एसोसिएशन टोंक,शेखावत एसोसिएट, बीएस माईनिंग कम्पनी काबरा को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, जिन्दल शॉ लिमिटेड भीलवाड़ा, देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट जोधपुरिया तथा बैरवा समाज धर्मशाला टोंक को सम्मानित किया। मुकेश देवंता भिनाय, सत्यप्रकाश जानू पीसांगन, दिनेश कुमार बसीटा श्रीनगर, दिनेश चंद कृषि अनुसंधान अधिकारी, देशराज मेघवंशी सरवाड रेंजर, गोपाल लाल सोनी सरपंच मोखुंदा भीलवाड़ा, रतनलाल सोनी उपसरपंच खांखला, शान्तनू सिन्हा एफईएस भीलवाड़ा, रामलाल भील माण्डलगढ़, राम टेलर हुरडा, नाथू सिंह गहलोत रायपुर, विश्राम मीना भीलवाड़ा, दाऊद अली डीडवाना,रणवीर सिंह सुमन परबतसर, रामरतन डीडवाल जायल, भंवर लाल जानू डीडवाना, राम दयाल शर्मा लाडनंू, कमलेश शर्मा नावां,सरोज मेडता, दौलतराम गोदारा मेड़ता, श्योजीराम चौधरी टोंक, राजेन्द्र कुमार टोंक,अब्दुल हकीम कागजी निवांई को भी पुरस्कृत किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.